Advertisment

Amit Shah in Jharkhand: आज रांची दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 26 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Amit Shah in Jharkhand: शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रांची पहुंचे। गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे।

author-image
aman sharma
Amit Shah in Jharkhand: आज रांची दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, 26 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Amit Shah in Jharkhand: झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 (Amit Shah in Jharkhand) से पहले चुनावी आहट तेज हो गई है। प्रदेश में केंद्रीय नेताओं की भी सक्रियता बढ़ रही है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी रांची पहुंचे।

Advertisment

पार्टी ने रांची में प्रदेश की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। वहीं, दूसरी और केंद्रीय गृह मंत्री के रांची पहुंचने के बाद विपक्षी पार्टियां भी सक्रिय हो गईं हैं और जुबानी हमले का दौर भी शुरू हो गया है।

26 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान पर आज भारतीय जनता पार्टी के 26 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में तैयारियों को लेकर भारी उत्साह भरना चाहती है। साथ ही बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि वर्तमान में झामुमो, कांग्रेस और राजद गठबंधन ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया था।

चुनावी तैयारी को लेकर करेंगे चर्चा

दोपहर 1:30 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचेंगे। वह रांची पहुंचने के बाद सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में राज्य के विभिन्न मुद्दों के साथ-साथ चुनावी रणनीति को लेकर अहम चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी इस बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी करेगी। इसके बाद गृहमंत्री शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Advertisment

सासंदों को किया जाएगा सम्मानित

इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी सांसदों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ-साथ गृहमंत्री अमित शाह सांसद और विधायकों के साथ एक अलग से भी बैठक करेंगे। इसके साथ ही आरोप पत्र समिति के साथ भी अमित शाह की बैठक अलग से आयोजित होने वाली है, जिसमें वह कई विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

रांची में रहेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह करीब 6:20 घंटे तक रांची में ही रहेंगे। रांची में प्रदेश की विसतारित कार्य समिति की बैठक में शाह अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही इस बैठक में भारी संख्या में राज्य, जिला व मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

ये वरिष्ठ नेता भी रहेंगे साथ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई दिग्गज नेता अमित शाह के साथ मौजूद रहेंगे।

Advertisment

ये भी पढ़ें- NEET UG 2024 Result: घोषित हुए नीट यूजी 2024 के परिणाम, सेंटर और सिटी वाइज किया जारी; इस वेबसाइट पर करें आसानी से चेक

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे NSG कमांडो, हनुमानगढ़ी पर भी होगी तैनाती!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें