Advertisment

MP News: खाद संकट को दूर करने के सारे प्रयत्न जारी है, रायसेन में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन के जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की।

author-image
Bansal news
MP News: खाद संकट को दूर करने के सारे प्रयत्न जारी है, रायसेन में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

रिपोर्ट: राहुल राजोरिया, रायसेन। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन के जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही देश की जीडीपी में एग्रीकल्चर क्षेत्र में बढ़ते हुए आंकड़ों की जानकारी दी।

Advertisment

शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले में आदर्श गांव बनाने के साथ हर घर तक रोजगार देने की बात कहीं। साथ ही रायसेन के ग्राम पठारी में बनने वाले लॉ कॉलेज का शिलान्यास किया। फिर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

खाद की कमी पर कृषि मंत्री ने कहा

कृषि मंत्री ने जिला कलेक्टर सभा कक्षा में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। खाद संकट के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इसके लिए सारे प्रयत्न जारी है। अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति के कारण जहाज के रूट बदले है।

यह भी पढ़ें:अब नहीं होगा गोवा ट्रिप कैंसिल, आज से शुरू हुई भोपाल के लिए सीधे फ्लाइट, देखें शेड्यूल

Advertisment

उन्होंने कहा, 'खाद आने में 18 दिन से ज्यादा का समय लग रहा है, लेकिन बावजूद सप्लाई लगातार जारी है।' कृषि मंत्री ने कहा कि फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री लगातार प्रयास कर रही है, क्योंकि देश खाद को आयात करता है।

कृषि विकास दर पिछले साल से बेहतर

शिवराज सिंह ने कहा कि रायसेन समद्ध, विकसित और जनकल्याण की दृष्टि से आदर्श जिला है। इसी संकल्प की दृष्टि के चलते अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, सड़क, सम्मान निधि और शहरी आवास की समीक्षा की गई। उन्होंने आगे कहा कि कृषि विकास दर 5.3 फीसदी रही जो पिछले साल से बेहतर है।

उर्वरक वितरण में गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई

सीएम मोहन यादव ने उर्वरक वितरण और विक्रय में हो रही गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी शिकायत मिली हैं, वहां तुरंत कार्रवाई की जाए। वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रबंधन किया जाएं। फिलहाल राज्य में 761 विक्रय केंद्र और काउंटर्स पर खाद का वितरण किया जा रहा है। 45 हजार लायसेंस निलंबित किए गए हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP को मिले 9 नए IAS: यूपीएएसी 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट, राज्य में अब 393 आईएएस

MP news shivraj singh chauhan Agriculture Minister mp fertilizer news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें