Advertisment

MP में 25.82 लाख बेरोजगार: 35 महीने में 2.32 लाख को ऑफर लेटर, कितने सरकारी और कितने प्राइवेट इसका डेटा ही नहीं

Unemployment in MP: मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की स्थिति और युवाओं को मिल रहे आफर लेटर के बीच बड़ा अंतर, आंकड़े जान हैरान रह जाएंगे आप!

author-image
Rahul Sharma
MP में 25.82 लाख बेरोजगार: 35 महीने में 2.32 लाख को ऑफर लेटर, कितने सरकारी और कितने प्राइवेट इसका डेटा ही नहीं

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश में बेरोजगारी के सामने आए आंकड़े
  • कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने पूछा था प्रश्न
  • विभाग की ओर से ये आया है जवाब
Advertisment

Unemployment in MP: मध्य प्रदेश में 25.82 लाख से अधिक रजिस्टर्ड बेरोजगार हैं।

ये आंकड़ा विधानसभा में मानसून सत्र के पहले दिन सामने आया।

कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने प्रदेश में बेरोजगारों की जानकारी के संबंध में प्रश्न लगाया था।

कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की ओर से जो जानकारी आई उसके अनुसार प्रदेश में 25 लाख 82 हजार 759 बेरोजगार हैं।

Advertisment

जिनका रोजगार कार्यालय में पंजीयन है। 35 महीनों में 2.32 लाख युवाओं को ऑफर लेटर दिये गए।

लेकिन इनमें से कितने सरकारी नौकरी में है या कितने प्राइवेट नौकरी में हैं इसका डेटा नहीं है।

183 ट्रांसजेंडर भी बेरोजगार

प्रदेश में पुरुष और महिला युवाओं के साथ ट्रांसजेंडर भी बेरोजगार हैं। इनकी संख्या 183 है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1807753101920661671

इसके अलावा 15 लाख 90 हजार 387 पुरुष और 9 लाख 92 हजार 189 महिलाएं बेरोजगार हैं।

भोपाल में सबसे ज्यादा बेरोजगार

प्रदेश में सबसे ज्यादा बेरोजगार राजधानी भोपाल में ही है। यहां 1 लाख 72 हजार 37 युवाओं ने रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है।

Unemployment-in-MP-01

वहीं ग्वालियर में भी 1 लाख 9 हजार 253 बेरोजगार है। पार्ढूना में सबसे कम 9 बेरोजगार हैं, वहीं मैहर में ये संख्या 25 है।

Advertisment

रीवा में सबसे ज्यादा तो अलीराजपुर में सबसे कम मिले ऑफर लेटर

1 जुलाई 2021 से 31 मई 2024 तक इन 35 महीनों में रोजगार की बात करें तो सबसे ज्यादा रीवा में 15 हजार 995 और अलीराजपुर में सबसे कम 141 युवाओं को ऑफर लेटर दिये गए हैं।

Unemployment-in-MP-02

वहीं भोपाल में 14 हजार 617, इंदौर में 10690 और जबलपुर में 10508 युवाओं को ऑफर लेटर दिये गए हैं।

हर साल रोजगार मेलों का आयोजन

बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए हर साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें प्राइवेट कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है।

Unemployment-in-MP-Rojgar-Mela

प्राइवेट कंपनियां योग्यता के आधार पर युवाओं को ऑफर लेटर देती है।

हालांकि ये प्रक्रिया विवादों में रही है। इन मेलों पर आरोप लगते रहे हैं कि यहां आने वाली कंपनियां जो ऑफर करती है, उसे पूरा नहीं करती। जिसके कारण युवा एक दो महीने में ही वापस लौट आते हैं।

संबंधित खबर: पदवृद्धि की मांग पर लेकर विधानसभा घेरने निकले वेटिंग शिक्षक: सरकार से सवाल, शिक्षक बनने कितने नंबर लाए उम्मीदवार?

तीन साल में ये है प्रदेश की स्थिति

मध्य प्रदेश में बीते तीन सालों में कुल 2 लाख 32 हजार 295 युवाओं को ऑफर लेटर मिले हैं।

वर्ष 2021-22 में 1 लाख 11 हजार 351, वर्ष 2022-23 में 68 हजार 98 और वर्ष 2023-24 में 52 हजार 846 युवाओं को आफर लेटर दिये गए।

अप्रैल-मई 2024 में किसी भी युवा को कोई ऑफर लेटर नहीं मिला है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें