Advertisment

Ebola Virus: संयुक्त राष्ट्र ने इबोला से लड़ने के लिए जारी किए 1.5 करोड़ डॉलर

संयुक्त राष्ट्र ने इबोला से लड़ने के लिए जारी किए 1.5 करोड़ डॉलर,

author-image
Bansal news
Ebola Virus: संयुक्त राष्ट्र ने इबोला से लड़ने के लिए जारी किए 1.5 करोड़ डॉलर

संयुक्त राष्ट्र। (एपी) संयुक्त राष्ट्र ने गिनी और कांगो में इबोला (Ebola Virus) के खिलाफ जंग में मदद के लिए मंगलवार को अपने राहत कोष से 1.5 करोड़ डॉलर जारी करने की घोषणा की।संयुक्त राष्ट्र के मानवतावादी मामलों के प्रमुख मार्क लॉकॉक ने यह घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस वित्तीय मदद से दोनों देशों को महामारी (Ebola Virus) से निपटने और पड़ोसी देशों को इसके खिलाफ तैयारी में मदद मिलेगी।

Advertisment

इबोला महामारी की आधिकारिक घोषणा 

वर्ष 2016 में महामारी के खात्मे के बाद यह पहली बार है जब गिनी में इबोला (Ebola Virus) का मामला दर्ज किया गया है। इबोला महामारी से तीन लोगों की मौत होने और चार अन्य लोगों के संक्रमित होने के बाद पश्चिमी अफ्रीकी देश ने अपने यहां इबोला महामारी के पांव पसारने की आधिकारिक घोषणा की है।

2014 से 2016 तक इबोला महामारी से जूझे हैं

गिनी में हालात को देखते हुए पड़ोसी सिएरा लियोन और लाइबेरिया (Ebola Virus) ने अपने नागरिकों को सर्तक रहने को कहा है। ये तीनों देश वर्ष 2014 से 2016 तक इबोला महामारी से जूझ चुके हैं, जिसकी शुरुआत गिनी में हुई थी।दुजारिक ने कहा कि कांगो में महामारी की शुरुआत उसी जगह हुई है जहां अगस्त 2018 से जून 2020 के बीच इस महामारी से 2,200 लोगों की जानें गई थीं।

Advertisment
World health organisation warning WHO virus 2021 United Nations Three people Died International News ebola virus ebola se maut ebola in world ebola in united nations Bansal News bansal breaking news today bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें