Advertisment

उमेश सिन्हा को उप चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर (भाषा) उमेश सिन्हा को भारतीय निर्वाचन आयोग में उप चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

Advertisment

उत्तर प्रदेश कैडर के वर्ष 1986 बैच के आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) सिन्हा वर्तमान में आयोग के महासचिव हैं।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अनुबंध के आधार पर सिन्हा को बतौर उप चुनाव आयुक्त छह महीने का कार्यकाल विस्तार दिए जाने को मंजूरी दी है जो 30 जून 2021 तक जारी रहेगा।

सिन्हा चुनाव आयोग द्वारा गठित उस समिति का हिस्सा हैं जिसे चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों के खर्च के संशोधन संबंधी मुद्दे पर विचार करने के लिए बनाया गया है।

Advertisment

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें