Advertisment

नई आबकारी नीति से पहले उमा भारती का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

नई आबकारी नीति से पहले उमा भारती का बड़ा बयान, जानें क्या कहा Uma Bharti's big statement before the new excise policy, know what she said sm

author-image
Bansal News
नई आबकारी नीति से पहले उमा भारती का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की तीन दिन बाद आने वाली संभावित नई शराब नीति से पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने इसमें नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली शामिल करने की मांग को लेकर यहां शराब की एक दुकान के सामने मंदिर में 31 जनवरी तक डेरा डाल लिया है। पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करने वालीं उमा भारती लंबे समय से नशामुक्ति को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश की शराब नीति में बदलाव कर नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करने की मांग कर रही हैं।

Advertisment

भारती शनिवार दोपहर भोपाल के अयोध्या नगर तिराहे स्थित एक मंदिर पहुंचीं और घोषणा की कि वह 31 जनवरी को राज्य सरकार की नई शराब नीति के ऐलान के इंतजार में अगले तीन दिनों तक इसी मंदिर में रहेंगी और वहीं बैठकर इसको सुनेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं कहा कि पूर्ण शराबबंदी होनी चाहिए। मैंने कहा था कि अगर यह मेरे नियंत्रण में रहता तो मैं पूर्ण शराबबंदी लागू करती।

मुझे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर पूरा भरोसा है। मैं 31 जनवरी को नई शराब नीति के बारे में फैसले का इंतजार करूंगी।’’ भाजपा नेता ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि उनके रुख से कांग्रेस को फायदा हो। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा नीत प्रदेश सरकार नियंत्रित शराब वितरण प्रणाली लागू करती है तो भाजपा 2003 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तरह इस साल नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपनी रिकॉर्ड जीत को दोहराएगी।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री चौहान ने दो दिन पहले 74वें गणतंत्र दिवस पर जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘हम नई शराब नीति लाने वाले हैं। उसमें नशे की आदत को हतोत्साहित करने का भरपूर प्रयास करेंगे।’’

Advertisment
शिवराज सिंह चौहान शराबबंदी शराब नीति मध्य प्रदेश शराब नीति" मध्य प्रदेश की खबरें मध्य प्रदेश नई शराब नीति उमा भारती की खबरें उमा भारती Uma Bharti News Uma Bharti shivraj singh chauhan prohibition news prohibition in madhya pradesh prohibition New Excise Duty MP news mp Liquor Policy madhya pradesh liqour policy bjp
Advertisment
चैनल से जुड़ें