Advertisment

Uma Bharti: हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं, उमा भारती के बेबाक बोल

author-image
Bansal News
Uma Bharti: हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं,  उमा भारती के बेबाक बोल

Uma Bharti: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को एक बार फिर भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश के बालाघाट पहुंचने के बाद ‘राम का नाम, हनुमान का नाम या हिंदू धर्म’ पर भाजपा का पेटेंट नहीं है’।

Advertisment

राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ पर...

मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने,‘‘ राम, तिरंगा, गंगा एवं गौ-- इन पर मेरी आस्था भाजपा ने तय नहीं की है। यह पहले से मेरे अंदर मौजूद थी। शराबबंदी उसी तरह की एक धारा है। इन बातों की लाइन मैंने खुद खींची है। बाकी बातों में भाजपा जो तय करती है मैं वही करती हूं। ’’

कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भारती ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं तो भारत टूटा हुआ कहां दिखता है। हमने (भाजपा नीत केन्द्र सरकार) तो अनुच्छेद 370 भी हटा दिया। अगर भारत में कोई चीज जोड़ना है तो वह है पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके)। राहुल गांधी जी को अपनी यह यात्रा पीओके तक ले जानी चाहिए।

बता दें कि मध्यप्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे है। इससे पहले बयानबाजी शुरू हो चुकी है। खासकर उमा भारती की बात की जाए तो वह अक्सर शराब नीति को लेकर शिवराज सरकार पर बिगड़ैल रहती है। हालांकि वह बीजेपी को कोसने के साथ ही विपक्ष को जमकर घेरती है।

Advertisment
हनुमान राहुल गांधी राम मध्य प्रदेश भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी उमा भारती Uma Bharti Ram rahul gandhi MP madhaya pradesh hindu dharm Hindu hanuman bjp Bharat Jodo Yatra bharat jodo
Advertisment
चैनल से जुड़ें