Advertisment

Ultratech: अल्ट्राटेक ने मप्र के लाइमस्टोन में लगाई सबसे ज्यादा बोली, 20.97 करोड़ टन की हुई नीलामी

Ultratech: अल्ट्राटेक ने मप्र के लाइमस्टोन में लगाई सबसे ज्यादा बोली, 20.97 करोड़ टन की हुई नीलामी ultratech-ultratech-bids-highest-in-limestone-of-mp-auction-of-2097-million-tonnes

author-image
Bansal News
Ultratech: अल्ट्राटेक ने मप्र के लाइमस्टोन में लगाई सबसे ज्यादा बोली, 20.97 करोड़ टन की हुई नीलामी

भोपाल। अल्ट्राटेक सीमेंट मध्य प्रदेश में एक चूना पत्थर (लाइमस्टोन) ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता के रूप में उभरी है। रामस्थान घुंचीहाई चूना पत्थर खान में 20.97 करोड़ टन का आरक्षित भंडार है। इसकी नीलामी चालू वित्त वर्ष में हुई है। खान मंत्रालय के अनुसार, 2021-22 में पांच खनिज ब्लॉकों को सफलतापूर्वक बिक्री के लिए पेश किया गया। यह चूना पत्थर ब्लॉक इसमें से ही है। जयजोती सीमेंट्स प्राइवेट लि. आंध्र प्रदेश में एक चूना पत्थर ब्लॉक के लिए प्रमुख बोलीदाता बनी है। खान मंत्रालय के अनुसार, तीन कंपनियों.....पटेल कौशिक कुमार, करण पोलाभाई गोजिया तथा रामसी मेरामनभाई बराड को गुजरात में एक-एक बॉक्साइट खान मिली है। बीते वित्त वर्ष में कुल 13 खनिज ब्लॉकों को बोली के लिए पेश किया गया। इनमें से नौ चूना पत्थर खानें, दो स्वर्ण खानें और एक लौह अयस्क ब्लॉक है। वित्त वर्ष 2019-20 में 43 खनिज ब्लॉकों को बोली के लिए पेश किया गया था। वहीं 2018-19 में 19, 2017-18 में 14, 2016-17 में 15 और 2015-16 में छह ब्लॉक बिक्री के लिए रखे गए थे। सरकार ने इससे पहले कहा था कि वह खनन क्षेत्र में कुछ बदलाव लाने पर विचार कर रही है। यह सरकार की क्षेत्र में सुधारों की घोषणा के अनुरूप है। खान मंत्री प्रह्लाद जोशी भी खोज और खनन क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की बात कह चुके हैं। मंत्री ने राज्यों से यह भी कहा है कि वे अपनी निर्णय प्रक्रिया को तेज करें और खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए लाएं।

Advertisment
Breaking News Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP news Altratek cement Altratek company Ultratech
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें