Advertisment

Sehore Special Train: कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, रेलवे ने सीहोर के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित कांवड़ यात्रा को लेकर भक्तों की भीड़ बढ़ते जा रही है। उज्जैन और सीहोर के बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6-8 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन चलाई है।

author-image
Vikram Jain
Sehore Special Train: कुबेरेश्वर धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, रेलवे ने सीहोर के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग

Ujjain Sehore Special Train Kubreshwar Dham Kanwar Yatra: सावन के पावन महीने में शिवभक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। उज्जैन और सीहोर के बीच यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को विशेष अनारक्षित ट्रेन सेवा चलाई जाएगी। यह व्यवस्था प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई है।

Advertisment

उज्जैन-सीहोर के बीच स्पेशल ट्रेन

दरअसल, सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम से भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कांवड यात्रा को लेकर दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग धाम पहुंच रहे हैं। भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे से तीन दिन तक स्पेशल ट्रेन चलाई है। उज्जैन और सीहोर के बीच भक्तों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6, 7 और 8 अगस्त 2025 को अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन मक्सी और शुजालपुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। इस दौरान उज्जैन-इंदौर मेमू ट्रेन निरस्त रहेगी।

publive-image

ट्रेन शेड्यूल और समय

गाड़ी संख्या 09309 (उज्जैन-सीहोर स्पेशल)

  • प्रस्थान: उज्जैन से सुबह 11:50 बजे
  • आगमन: सीहोर में दोपहर 2:00 बजे

गाड़ी संख्या 09310 (सीहोर-उज्जैन स्पेशल)

  • प्रस्थान: सीहोर से दोपहर 3:10 बजे
  • आगमन: उज्जैन में शाम 5:40 बजे

स्टॉपेज और रूट

यह स्पेशल ट्रेन मक्सी और शुजालपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु यात्रा कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें... Kubereshwar Dham Hadsa: कुबेरेश्वर धाम में अचानक भगदड़ से हड़कंप, दो महिलाओं की मौत, कई श्रद्धालु घायल, जानें ताजा अपडेट

Advertisment

उज्जैन-इंदौर मेमू ट्रेन कैंसिल

इस विशेष व्यवस्था के तहत गाड़ी संख्या 69213 उज्जैन-इंदौर मेमू ट्रेन का रेक उपयोग किया जाएगा। इसलिए यह ट्रेन 6 से 8 अगस्त 2025 तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 59319 उज्जैन-भोपाल पैसेंजर उज्जैन से एक घंटे देरी से चलेगी। ट्रेनों के संचालन को लेकर रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने जानकारी दी है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Ujjain Sehore Special Train Ujjain Kanwar yatra Train Sehore Special Train Sehore Railway Update Sawan Train 2025 Sawan Special Train railway news pandit pradeep mishra Kubreshwar Dham Kanwar Yatra kubereshwar dham Kanwar Yatra Train Indian Railways Sawan Bhopal Railway News
Advertisment
चैनल से जुड़ें