Advertisment

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन, दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया। मंदिर में उनका स्वास्थ खराब हो गया था।

author-image
aman sharma
Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन, दर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत

हाइलाइट्स

  • नहीं रहे महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित
  • दो दिन से खराब थी तबीयत
  • डॉक्टर्स ने किया मृत घोषित
Advertisment

Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा का गुरुवार सुबह निघन हो गया। 63 वर्षीय अशोक शर्मा गुजरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनका स्वास्थ बिगड़ने लगा।

तभी उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स के द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले 2 दिन से उनका स्वास्थ खराब चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद महाकालेश्वर मंदिर परिसर व पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

महाकाल के भक्त थे अशोक शर्मा

महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा बाबा महाकाल के भक्त और सेवादार थे। पिछले कुछ दिनों उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद वह आज मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद उनका स्वास्थ और खराब हो गया।

Advertisment

यह जानकारी मिलने के बाद तुरंत महाकाल मंदिर की एंबुलेंस दुकान तक पहुंची थी, लेकिन तब तक महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित संजय गुरू व अन्य लोग उन्हें ई रिक्शा में उपचार के लिए अवंती अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने प्राथमिकी जांच करने के बाद अशोक शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Congress ने ढूंढा बम: अक्षय कांति के पीछे पड़ी कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर को बताया ठिकाना; बोले फरारी में बीजेपी का हाथ

ये भी पढ़ें- सीएम का फरमान: CM मोहन यादव ने रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी को किया तलब, 12 लाख कर्मचारी-पेंशनधारी संगठन निरस्त

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें