/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Ujjain-News-2-1.jpg)
chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 धीरे-धीरे अपनी मंजिल के करीब पहुंच चुका है। देश के साथ ही पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर टिकी हुई हैं। जिसकी काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसरो ने कंफर्म किया है। कि चांद के दक्षिणी हिस्से पर चंद्रयान-3 का ऐतिहासिक टचडाउन आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर होगा।
इसरो ने बताया कि चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बारे में अहम फैसला लैंडिंग से सिर्फ दो घंटे पहले किया जाएगा। अगर कुछ भी गड़बड़ होती दिखी तो लैंडिंग 27 अगस्त तक के लिए टाल दी जाएगी। चंद्रयान-3 के लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा के जरिए ली गई चांद के आसपास की तस्वीरें भी इसरो ने शेयर की है।
महाकालेश्वर की भस्म आरती में पुजारियों ने मांगा आशीर्वाद
उज्जैन। के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर की भस्म आरती में मंदिर के पुजारियो ने चंद्रयान 3 के लिए बाबा महाकाल से चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना की हाथों में तिरंगा और चंद्रयान-3 के फोटो लेकर बाबा महाकाल से पुजारियों ने वैज्ञानिक के लिए आशीर्वाद मांगा।
वैज्ञानिकों के लिए बाबा से मांगा आशीर्वाद
महाकाल मंदिर के पुजारी यश गुरु ने बताया ब्रह्म मुहूर्त में बाबा महाकाल जी भस्मारती में चन्द्रयान 3 के सफल होने की कामना है। हम होंगे कामयाब क्योंकि कालो के काल महाकाल जी का आशीर्वाद देशवासियों के साथ है। हामारे वैज्ञानिकों के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा है।
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए मां गंगा की आरती
वाराणसी। चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दशाश्वमेध, अस्सी घाट पर मां गंगा की काशी में विशेष आरती की गई। इस दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई। 1100 दीपों से गंगा के तट पर चंद्रयान-3 लिखा गया है।
चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिये पढ़ी नमाज
लखनऊ। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चंद्रयान-3 की कामयाबी के लिये मस्जिद में दुआ की गई है। मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने मस्जिद में मुस्मिस समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ कर चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग की कामना की है।
ये भी पढे़ें:
RPSC Recruitment 2023: असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर आज से आवेदन शुरु, इस लिंक से करें आवेदन
Dream Girl 2 Advance Booking: गदर 2 और ओएमजी 2 से टकराएगी पूजा, बुकिंग के पहले दिन बिके इतने टिकट
MP Election 2023: भाजपा के घोषित 39 प्रत्याशी पहुंचे BJP दफ्तर, CM Shivraj देंगे जीत का मंत्र
Putrada Ekadashi 2023: सावन पुत्रदा एकादशी पर करें ये काम, संतान सुख की इच्छा होगी पूरी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें