Advertisment

MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: उज्जैन सांसद ने तिरंगा यात्रा में पकड़ा उल्टा झंडा, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा

MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया खाचरौद में तिरंगा यात्रा के दौरान उल्टा तिरंगा पकड़े नजर आए। यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाली गई थी। उल्टा तिरंगा पकड़े जाने पर सियासी हलचल तेज हो गई है।

author-image
Vikram Jain
MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: उज्जैन सांसद ने तिरंगा यात्रा में पकड़ा उल्टा झंडा, वीडियो वायरल, कांग्रेस ने BJP को घेरा

हाइलाइट्स

  • उज्जैन सांसद फिरोजिया ने तिरंगा यात्रा में पकड़ा उल्टा तिरंगा
  • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • उल्टा तिरंगा लेकर चलते दिखे सांसद, मचा सियासी बवाल
Advertisment

MP Anil Firojiya Ulta Tiranga: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश की नया सियासी मच गया है। उज्जैन के खाचरौद में तिरंगा यात्रा के दौरान नया विवाद सामने आया है। यहां उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया तिरंगा यात्रा के दौरान उल्टा तिरंगा लेकर चलते नजर आए। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के जश्न के तौर पर आयोजित किया गया था। अब इस चूक को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

https://twitter.com/SaralPatel/status/1924733267510505506

सांसद फिरोजिया ने उल्टा पकड़ा राष्ट्रीय ध्वज

मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया एक विवाद में घिर गए हैं। हाल ही में खाचरौद में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान सांसद फिरोजिया ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ा, और उसी स्थिति में यात्रा में हिस्सा लिया। वे हाथों में उल्टा तिरंगा लेकर आगे यात्रा में चल रहे थे। उनकी हाथों में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज पकड़े तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई, जिससे यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

बीजेपी ने निकाली थी तिरंगा यात्रा

दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश के वीर जवानों के सम्मान में बीजेपी की ओर से देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत उज्जैन में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कई कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान भारी संख्या में नेताओं और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए, लेकिन यात्रा में शामिल बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया भूल गए की उन्होंने हाथों में पकड़ा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा हुआ है।

Advertisment

उल्टा तिरंगा पकड़ने पर मचा हंगामा

तिरंगा यात्रा जैसे सम्मानजनक कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा पकड़े जाने को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों की नजर में राष्ट्रध्वज का अपमान माना जा रहा है। भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार, तिरंगे को कभी भी उल्टा नहीं पकड़ा जाना चाहिए। इसे लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सांसद की आलोचना शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें...Bharat Gaurav Tourist Train: तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी, MP से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, इन धामों के होंगे दर्शन

कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना

कांग्रेस ने इस मामले को उठाते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि "देशभक्ति की बातें करने वाले नेता तिरंगे के सम्मान में लापरवाह हैं।" कांग्रेस ने इसे तिरंगे का अपमान बताया है।

Advertisment

सांसद का अब तक कोई बयान नहीं

इस पूरे मामले पर सांसद अनिल फिरोजिया की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP में अवैध प्रवासियों की होगी जांच: बांग्लादेश-म्यांमार से आए लोगों का होगा वेरिफिकेशन, केंद्र ने दी 30 दिन की मोहलत

Advertisment

publive-image

MP Immigrant Verification: देशभर में चल रहे अवैध घुसपैठियों की पहचान अभियान के तहत मध्य प्रदेश में भी जांच शुरू हो गई है। एमपी में अब बांग्लादेश और म्यांमार से आए नागरिकों की वैधता की पड़ताल की जाएगी। एमपी में रह रहे दोनों पड़ोसी देशों के नागरिकों के दस्तावेज की जांच-पड़ताल की जाएगी। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश जारी जारी है। एमपी के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसे आंतरिक सुरक्षा के लिए जरूरी कदम बताया है। इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Ujjain MP Anil Firojia Tiranga Yatra Mistake Tiranga Upside Down Operation Sindoor National Flag Violation Madhya Pradesh Political Updates Khachrod Tiranga Yatra Indian Flag Code BJP MP Controversy
Advertisment
चैनल से जुड़ें