Advertisment

उज्‍जैन में मां बनी बेटों की जान की दुश्‍मन: कोर्ट में बेटों ने किया मां की जमानत का विरोध, सामने आया चौंकाने वाला सच

Ujjain MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस मामले को जानकार आप चौंक जाएंगे।

author-image
Aman jain
उज्‍जैन में मां बनी बेटों की जान की दुश्‍मन: कोर्ट में बेटों ने किया मां की जमानत का विरोध, सामने आया चौंकाने वाला सच

Ujjain MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इस मामले को जानकार आप चौंक जाएंगे।

Advertisment

महाकाल की नगरी कही जाने वाली उज्‍जैन की अदालत में दो बेटों ने अपनी ही मां की जमानत का विरोध किया है।

दोनों बेटों ने कोर्ट में जज साहब से कहा कि अगर मां जेल से बाहर आती है तो उन्हें जान से मरवा देगी। ये बात सुनकर हर कोई सदमे में आ गया है।

बेटों की ऐसी अपील के बाद और जज साहब की  सुनवाई के बाद कोर्ट ने महिला को जमानत देने से मना कर दिया है।

Advertisment

क्‍या था पूरा मामला

उज्जैन के बिलौटीपुरा के रहने वाले मिश्रीलाल राठौर की 11 मई 2024 को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या करवाने का आरोप मिश्रीलाल की पत्नी कृष्णा बाई पर लगा है।

कृष्णाबाई ने रिश्तेदार माया के साथ मिलकर गोपाल चौधरी और करण नाम के युवक को हत्‍या करने के लिए सुपारी दी थी।

इस मामले में जीवाजीगंज थाने की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी व अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Advertisment

इस मामले में वकील ने बताया कि कृष्णा बाई ने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर मृतक मिश्रीलाल के बेटे लोकेश राठौर और निकलेश ने कोर्ट में आपत्ति जताई है।

इसी के साथ दोनों बेटों ने कोर्ट के सामने अपनी मां को जमानत नहीं देने की गुहार लगाई।

साथ ही यह भी कहा था कि अगर कृष्णा बाई को जमानत दी जाती है तो इससे हमारी जान का खतरा बढ़ जाएगा।

Advertisment

इस आपत्ति पर विचार करने के बाद कोर्ट ने कृष्णा बाई का जमानती आवेदन निरस्त कर दिया है।

महिला बोली मुझे झूठा फंसाया गया है

कृष्णा बाई ने जमान का आवेदन लगाने के साथ कोर्ट को एक शपथ पत्र भी दिया है। जिसमें कृष्‍णा बाई ने बताया है कि उसे झूठा फंसाया गया है।

वह उज्जैन की रहने वाली है, इसीलिए उसके द्वारा फरार होने या साक्ष्य प्रभावित करने जैसी कोई बात नहीं है। मुझे कुछ लोगों द्वारा जानबूझ कर फसाया है। इस हत्‍या से मेरा कोई संबंध है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-  बजाज के बाद TVS CNG स्कूटर लाने को तैयार: बेहतरीन माइलेज के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, इस दिन होगा लॉन्‍च, जानें कीमत

Advertisment
चैनल से जुड़ें