Advertisment

शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी: 35 महिलाओं से धोखाधड़ी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा दूल्हा, पत्नी भी गिरफ्तार

Ujjain Matrimonial fraud: उज्जैन पुलिस ने महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर सचिन जगताप को गिरफ्तार किया है, जो तलाकशुदा, विधवा और अकेली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इस कांड में उसकी पत्नी भी बराबर की सहभागी निकली।

author-image
Vikram Jain
शादी का झांसा और करोड़ों की ठगी: 35 महिलाओं से धोखाधड़ी, उज्जैन पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरा दूल्हा, पत्नी भी गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • शादी का झांसा देकर 35 महिलाओं से करोड़ों की ठगी
  • शातिर ठग सचिन जगताप और उसकी पत्नी नेहा गिरफ्तार
  • दो महिलाओं की शिकायत के बाद उज्जैन पुलिस की कार्रवाई
Advertisment

Ujjain Matrimonial fraud: प्यार और शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठगों की संख्या बढ़ रही है, और उज्जैन में सामने आया ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है। आरोपी सचिन जगताप ने शादी का झांसा देकर 35 से ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया और करोड़ों की रकम हड़प ली। शातिर सचिन मेट्रिमोनियल साइट्स के माध्यम से तलाकशुदा, विधवा और सिंगल महिलाओं को फंसाता था। उसकी पत्नी नेहा शर्मा भी इस अपराध में शामिल निकली।

35 महिलाओं से करोड़ों की धोखाधड़ी

उज्जैन पुलिस ने इंदौर से शातिर लुटेरे दूल्हे सचिन जगताप और इसकी पत्नी नेहा को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेट्रिमोनियल साइट्स के जरिए तलाकशुदा, विधवा और सिंगल महिलाओं को शादी का झांसा देता और फिर निवेश या संपत्ति खरीदने के नाम पर उनसे बड़ी रकम ऐंठता था। आरोपी सचिन ने करीब 35 महिलाओं के साथ करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया, वह महिलाओं को निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। बड़ी बात यह कि उसने शादी से पहले अपनी पत्नी नेहा शर्मा के साथ भी फ्रॉड किया था।

पत्नी नेहा भी निकली ठग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़नगर पुलिस ने बताया कि सचिन की पत्नी नेहा शर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नेहा महिलाओं से पैसे निकलवाने और बाद में पीछा छुड़वाने में सचिन की मदद करती थी। पूछताछ में सामने आया कि पत्नी नेहा भी ठगी के खेल में बराबर की सहभागी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे भेरूगढ़ जेल भेजा गया।

Advertisment

शादी से पहले पत्नी नेहा से भी ठगी

पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन ने शादी से पहले मुंबई की रहने वाली नेहा शर्मा को भी ठगी का शिकार बनाया था। उसने पहले शादी का झांसा देकर फंसाया था। इसके बाद दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए, इसके बाद नेहा को असलियत समझ आई। मामले में नेहा ने इंदौर के कनाड़िया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सचिन ने साल 2021 में उससे शादी कर ली। इसके बाद भी सचिन महिलाओं से ठगी करते रहा। दोनों मिलकर धोखाधड़ी करते थे।

कैसे हुआ मामले में पर्दाफाश?

एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार के अनुसार, 5 मई को दो महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। एक महिला नर्स और दूसरी स्कूल टीचर थीं। उन्होंने बताया कि लिव-इन पार्टनर सचिन ने उनसे नकद 12 लाख और 3.5 लाख रुपए ठगे, साथ ही महंगे गिफ्ट भी लिए। जांच के बाद 23 मई को FIR और अगले दिन इंदौर से गिरफ्तारी हुई।

शिकार बनती थीं अकेली महिलाएं

सचिन का तरीका बेहद शातिर था। वह अकेली महिलाओं से भावनात्मक रूप से जुड़ता और शादी का वादा करता। फिर फ्लैट, प्लॉट या बिजनेस में निवेश का बहाना बनाकर लाखों की ठगी करता। अब तक वह 35 से ज्यादा महिलाओं को ठग चुका है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Advertisment
Women cheating case ujjain matrimonial fraud Ujjain Marriage fraud ujjain Husband-wife fraud shadi ka jhansa Sachin Jagtap arrest online fraud matrimonial fraud Marriage Scam Indore newsm cyber crime Cheating husband and wife arrested
Advertisment
चैनल से जुड़ें