Advertisment

Ujjain Mahakal: महाकाल में फिर शुरू हुई श्रद्धालुओं की एंट्री, रविवार को आंधी-तूफान से खंडित हुई थी मूर्तियां

MP में बदले मौसम ने बाबा की नगरी Mahakal Lok में तेज हवाओं से खंडित हुई मूर्तियों के बाद श्रद्धालुओं के प्रवेश बंद हो गए थे। आज से फिर महाकाल लोक के द्वार खोल दिए गए हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Ujjain Mahakal: महाकाल में फिर शुरू हुई श्रद्धालुओं की एंट्री, रविवार को आंधी-तूफान से खंडित हुई थी मूर्तियां

उज्जैन। Ujjain Mahakal:  मध्यप्रदेश में बदले मौसम ने बाबा की नगरी उज्जैन महाकाल लोक में भी अपना असर दिखाया। तेज हवाओं से यहां खंडित हुई मूर्तियों के बाद मंदिर में रविवार को प्रवेश बंद कर दिया गया था, लेकिन आज से फिर महाकाल लोक के द्वार खोल दिए गए हैं।

Advertisment

MP News: भिंड में एयरफोर्स के लड़ाकू विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोनों पायलेट सुरक्षित

तेज हवाओं से खंडित हो गई थीं प्रतिमाएं

रविवार को तेज आंधी बारिश के चलते महाकाल लोक (Ujjain Mahakal) में स्थापित सप्तऋषियों की प्रतिमाएं खंडित होकर नीचे गिर गई थी। जिसके बाद से मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद कर दी गई थी। लेकिन आज फिर महाकाल लोक के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है। वहीं मूर्तियों की मरम्मत का काम भी तेजी से जारी है। बता दे कि रविवार को जिले में आंधी, तूफान और बारिश के चलते 3 लोगों की मौत भी हुई थी। ऐसे में इसकी जांच के लिए कांग्रेस ने जांच कमेटी का गठन किया है।

publive-image

सीएम ने लिया संज्ञान

उज्जैन महाकाल (Ujjain Mahakal) में मूर्तियों के खंडित होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और संभाग कमिश्नर संदीप यादव से फोन पर बात की। साथ ही महाकाल लोक में मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

MP Weather: 13 जिलों में ओलावृष्टि, 10 जिलों में तेज हवाओं का यलो-ऑरेंज अलर्ट

आज भी तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज सोमवार को भी एमपी के 19 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आईएमडी ने जरूरत होने पर ही घर से बाहन निकलने की सलाह दी है। Ujjain Mahakal साथ ही साथ टीन शेड, पेड़ों के नीचे वाहन खड़े न करने की भी चेतावनी दी है।

Ujjain Mahakal Lok: तेज आंधी तूफान के साथ बारिश से महाकाल लोक की कई मूर्तियां टूटी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Advertisment

ujjain mahakal mp weather MP news MP Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें