Advertisment

Ujjain Mahakal Temple : गर्मी के चलते 7 मार्च से बदल जाएगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, ये होंगे बड़े बदलाव

Ujjain Mahakal Temple : गर्मी के चलते 7 मार्च से बदल जाएगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, ये होंगे बड़े बदलाव ujjain-mahakal-temple-due-to-the-heat-the-routine-of-baba-mahakal-will-change-from-march-7-these-will-be-big-changes-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Ujjain Mahakal Temple : गर्मी के चलते 7 मार्च से बदल जाएगी बाबा महाकाल की दिनचर्या, ये होंगे बड़े बदलाव

उज्जैन। Ujjain Mahakal Temple एमपी में पारा 36 के पास पहुंच गया है। फरवरी Feb में ही लोगों के पसीने छूट गए हैं। ऐसे में महादेव पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। जी हां बढ़ती गर्मी को देखते हुए महाकाल की नगरी में भी दिनचर्या में भी बदलाव होने जा रहा हैं। जिसके बाद अब बाबा गर्म नहीं बल्कि ठंड पानी से नहाएंगे। तो चलिए जानते मंदिर में और कौन—कौन से बदलाव कि बाबा की नगरी महाकाल में होंगे।

Advertisment

7 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम —Ujjain Mahakal Temple
आपको बता दें महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में साल में दो बार भगवान महाकाल की दिनचर्या व आरती का समय बदलता है। गर्मी की दस्तक हो गई है। ऐसे में बाबा महाकाल की दिनचर्या में भी बदलाव होने जा रहा है। इसकी शुरूआत चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर सात मार्च से इसकी शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें बाबा को अब गर्म पानी की अपेक्षा ठंडे पानी से स्नान कराया जाएगा। तो वहीं अब रोजाना होने वाली पांच में से तीन आरती का समय भी बदलेगा।

आरती का वर्तमान समय Ujjain Mahakal Temple

  • भस्म आरती : तड़के चार से सुबह छह बजे तक।
  • नैवेद्य आरती : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक।
  • भोग आरती : सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक।
  • संध्या पूजन : शाम पांच बजे से
  • संध्या आरती : शाम 6:30 बजे से सात बजे तक।
  • शयन आरती : रात 10:30 बजे से 11 बजे तक।

7 मार्च से अगले छह माह यह रहेगा आरती का समय Ujjain Mahakal Temple

  • भस्म आरती : तड़के चार से सुबह छह बजे तक।
  • नैवेद्य आरती : सुबह सात से 7:45 बजे तक।
  • भोग आरती : सुबह 10 से 10:45 बजे तक।
  • संध्या पूजा : शाम पांच बजे।
  • संध्या आरती : शाम सात से 7:45 बजे तक।
  • शयन आरती : रात 10:30 से 11 बजे तक
Advertisment
ujjain mahakal temple today mp news mphindi news MP Breaking News Mahakal lok
Advertisment
चैनल से जुड़ें