Advertisment

Ujjain Mahakal Holi 2023 : महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, बाबा संंग खिली होली, देखें सुंदर वीडियो

Ujjain Mahakal Holi 2023: महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, बाबा संंग खिली होली ujjain-mahakal-holi 2023 -holika-dahan-happened-in-mahakal-temple-holi-celebrated-with-baba-watch-beautiful-video-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Ujjain Mahakal Holi 2023 : महाकाल मंदिर में हुआ होलिका दहन, बाबा संंग खिली होली,  देखें सुंदर वीडियो

उज्जैन। Ujjain Mahakal Holi2023 उज्जैन महाकाल में सोमवार की रात 8 बजे ही होलिका दहन हो गया। ऐसा माना जाता है महाकाल यानि कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार से ही होलिका दहन की शुरूआत होती है। सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को सुबह तड़के भस्मारती की गई। इसके बाद बाबा को रंग लगाकर फाग खेली गई। पूरा मंदिर फूलों की खुशबू और गुलाल के रंगों से सराबोर था। सुबह का मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था।

Advertisment

कई जगहों पर आज होगा होलिका दहन — Ujjain Mahakal Holi 
आपको बता दें बाबा के मंदिर से होली के त्योहार की शुरूआत होती है। इसके बाद से आज कई जगहों पर होलिका दहन होगा। फिर कल यानि 8 मार्च को धुरैड़ी मनाई जाएगी। आपको बता दें इस बार भाई दूज का त्योहार भी 9 मार्च को आ रहा है।

बीते दिन 40 क्विंटल फूलों से खिली थी होली — Ujjain Mahakal Holi 2023 

सोमवार को बाबा का श्रृंगार देखते ही बन रहा था। माथे पर रजत त्रिशूल, त्रिनेत्र और चंद्र के साथ मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान महाकाल को 40 क्विंटल फूल अर्पित कर होली खेली गई। मस्तक पर रजत त्रिशूल, त्रिनेत्र और चंद्र के साथ मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर, गर्भगृह में नजारा देखते ही बन रहा था। सफेद और गुलाबी रंग के फूल बाबा पर ​उड़ाकर बिखेरे गए थे। जिसमें भक्तों ने फागें गाकर लुफ्त उठाया।

Advertisment
ujjain me holi 2023 ujjain mahakal news Ujjain Mahakal Holi 2023 : ujjain mahakal holi MP Breaking News holi 2023 holi
Advertisment
चैनल से जुड़ें