Advertisment

Ujjain Mahakal : खुशखबरी ! गर्भगृह में कर सकेंगे महाकाल का जलाभिषेक, 21 माह बाद प्रवेश शुरू, ऐसे कटेगी पर्ची

Ujjain Mahakal : खुशखबरी ! गर्भगृह में कर सकेंगे महाकाल का जलाभिषेक, 21 माह बाद प्रवेश शुरू, ऐसे कटेगी पर्ची ujjain-mahakal-good-news-mahakals-jalabhishek-will-be-done-in-the-sanctum-sanctorum-entry-will-start-after-21-months-such-a-slip-will-be-cut

author-image
Preeti Dwivedi
Ujjain Mahakal : खुशखबरी ! गर्भगृह में कर सकेंगे महाकाल का जलाभिषेक, 21 माह बाद प्रवेश शुरू, ऐसे कटेगी पर्ची

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश शुरु हो गया है। करीब 21 महीने बाद आज से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा। मंदिर में भीड़ ज्यादा होने पर 1500 रुपए की रसीद पर दो लोगों को प्रवेश मिलेगा। परिवार के तीन सदस्य होने पर दर्शनार्थी को 1 हजार रुपए की रसीद अलग से कटवानी होगी। इसके अलावा लघुरुद्र की 3 हजार रुपए की रसीद पर 3 लोगों को प्रवेश मिलेगा। वहीं 15 हजार रुपए की महारुद्र की रसीद पर 5 श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल के दर्शन कर सकते हैं। हालांकि श्रद्धालु भगवान महाकाल का केवल जलाभिषेक कर सकेंगे। सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में भगवान के पूजन-अभिषेक पर रोक रहेगी। मंदिर में VIP दर्शन के लिए 1500 रुपए की रसीद कटवाने के लिए कलेक्टर की अनुमति लेनी होगी। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था फिलहाल प्रायोगिक तौर पर की जा रही है। यानी किसी तरह की परेशानी या कोरोना संक्रमण बढ़ने पर प्रवेश बंद भी किया जा सकता है।

Advertisment

गर्भगृह में ऐसे मिलेगा प्रवेश -

  • महाकाल मंदिर में 3 तरह की कटेगी रसीद।
  • 1500 रुपए की रसीद पर 2 श्रद्धालु की एंट्री।
  • लघु रूद्र की रसीद पर 3 श्रद्धालु, महारूद्र की रसीद पर 5 श्रद्धालु।
  • महाकालेश्वर भगवान का सिर्फ जलाभिषेक कर सकेंगे।
  • गर्भगृह में पूजन, अभिषेक, आरती प्रतिबंधित रहेगी।
  • जलाभिषेक के लिए अलग से कटवानी होगी 1 हजार की रशीद।
  • VIP दर्शन में रसीद कटवाने के लिए कलेक्टर की अनुमति जरूरी।

गर्भगृह का समय निर्धारित —

  • सुबह 6.15 से 7.15 तक
  • दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जलाभिषेक
  • रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक
ujjain travel guide ujjain tourist places ujjain temple ujjain mahakaleshwar jyotirling ujjain mahakaleshwar ujjain mahakal mandir ujjain mahakal live darshan ujjain mahakal jalabhishek ujjain mahakal ujjain madhya pradesh ujjain ke mahakal ujjain darshan ujjain pravesh prakriya Pradesh Breaking Hindi places to visit in ujjain MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mahakaleshwar temple ujjain mahakaleshwar jyotirlinga ujjain Mahakaleshwar Jyotirlinga mahakaleshwar jyotirling mahakal ujjain mahakal jyotirling mahakal Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi live mahakal live darshan mahakal kaise banvaye mahaklal ki parchi Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP bansal tag bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें