Advertisment

Ujjain DRM Health Update: रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की तबीयत बिगड़ी, आईसीयू में भर्ती

Madhya Pradesh Ujjain DRM Ashwani Kumar Health Update: मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के डीआरएम अश्विनी कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया।

author-image
BP Shrivastava
Breaking News

Breaking News

हाइलाइट्स

  • उज्जैन में रतलाम डीआरएम की तबीयत बिगड़ी
  • इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
  • सिंहस्थ की तैयारी बैठक में भाग लेने आए थे
Advertisment

Ujjain DRM Health Update: मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। वहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है।

सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे

सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन पहुंचे रतलाम रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्हें तत्काल अवंती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, नए GM विवेक गुप्ता के साथ महाकाल मंदिर जा रहे DRM अश्विनी कुमार को रास्ते में चक्कर आए और तबीयत बिगड़ गई। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रेलवे विभाग और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Advertisment

[caption id="attachment_859411" align="alignnone" width="929"]publive-image उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पश्चिम रेलवे के जीएम विवेक कुमार गुप्ता और रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार निरीक्षण किया।[/caption]

बैठक में बिगड़ी डीआरएम की तबीयत

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया की बुधवार, 16 जुलाई को दिनभर बैठक चली, जिसमें डीआरएम पूरे समय मौजूद रहे। इसी दौरान डीआरएम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल उज्जैन में की निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके बाद इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

पश्चिम रेलवे के जीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन स्टेशन स्थित अवंतिका कॉन्फ्रेंस हॉल में मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार और ब्रांच अधिकारियों के साथ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर बैठक की। इसके बाद पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के बारे में ट्रेन ऑपरेशन और अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisment

ये भी पढ़ें: Ratlam Mid Day Meal: खीर-पूड़ी की जगह परोसा सेव परमल, प्रिंसिपल समेत 5 को नोटिस, वीडियो वायरल

जीएम बोले- कुंभ के पहले पूरे होंगे सभी काम

जीएम गुप्ता ने उज्जैन यार्ड के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की प्रगति का जायजा लिया। सिंहस्थ के मद्देनजर उन्होंने उज्जैन, विक्रमनगर, पिंगलेश्वर, चिंतामन गणेश और नईखेड़ी स्टेशनों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि पांच स्टेशन नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, उज्जैन, विक्रम नगर, चिंतामन गणेश सहित स्टेशनों की समीक्षा की गई। इन स्टेशनों पर चल रहे सभी कार्य कुंभ से पहले पुरे होंगे। कुछ कामों के लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत पड़ेगी, इस बारे में मध्य प्रदेश सरकार से बात की जा रही है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Advertisment

Ratlam Sarpanch Reshwat Case: घूसखोर सरपंच को पद से हटाया, 6 साल तक नहीं लड़ सकेगा चुनाव, रिश्वत लेते पकड़ायाथा

Ratlam Sarpanch Reshwat Case

Ratlam Sarpanch Reshwat Case: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की जनपद पंचायत पिपलौदा की ग्राम पंचायत हरियाखेड़ा के सरपंच जितेंद्र पाटीदार को पद से हटा दिया गया है। करीब 6 महीने पहले ईओडब्ल्यू ने सरपंच जितेंद्र पाटीदार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। अब जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने सरपंच जितेंद्र पाटीदार को पद से हटाने की कार्रवाई की। वे 6 साल तक किसी भी निर्वाचन में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

ujjain news Ujjain DRM Ashwani Kumar
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें