Advertisment

Ujjain Dog Acid Attack: इंसानियत की हदें की पार, आधा दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स के मुँह पर तेजाब छिड़ककर की हत्या, पशु प्रेमियों में आक्रोश

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा Ujjain Dog Acid Attack कुत्तों की बेरहमी से हत्या पर....

author-image
Bansal News
Ujjain Dog Acid Attack: इंसानियत की हदें की पार, आधा दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स के मुँह पर तेजाब छिड़ककर की हत्या, पशु प्रेमियों में आक्रोश

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तेजाब छिड़ककर पांच बेसहारा Ujjain Dog Acid Attack कुत्तों की बेरहमी से हत्या पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अमानवीय क्रूरता की इस घटना को लेकर आक्रोशित पशु प्रेमियों ने पुलिस से मांग की है कि इसके आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार किया जाए।

Advertisment

पशु हितैषी संस्था 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने शनिवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'हमें हमारी हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी कि उज्जैन के नागझिरी Ujjain Dog Acid Attack थाना क्षेत्र में पांच बेसहारा कुत्तों के मुंह पर अज्ञात लोगों ने बुधवार तड़के तेजाब छिड़क दिया और इससे बुरी तरह घायल जानवर दर्द से तड़प रहे हैं।'

उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय नागरिकों ने पांचों कुत्तों का नजदीकी पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। लेकिन चार से आठ साल की उम्र वाले इन जानवरों की जान नहीं बचाई जा सकी। जैन ने बताया कि उन्होंने इंदौर से करीब 50 किलोमीटर दूर नागझिरी पहुंचकर Ujjain Dog Acid Attack पुलिस के आला अफसरों से मुलाकात की और उन्हें इस अमानवीय घटना का ब्योरा दिया जिसके बाद स्थानीय थाने में शुक्रवार देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 428 और 429 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा, 'बेसहारा कुत्तों को बेरहमी से जान से मारने की घटना पर कई पशु प्रेमी स्तब्ध और आक्रोशित हैं। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले के आरोपियों को जल्द से जल्द ढूंढकर गिरफ्तार करे।' इस बीच, मामले की जांच कर रहे नागझिरी पुलिस थाने के उप निरीक्षक लिवान कुजूर ने फोन पर बताया, 'बेसहारा कुत्तों पर तेजाब छिड़ककर Ujjain Dog Acid Attack उन्हें जान से मारने वाले व्यक्तियों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। हम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

Advertisment
कुत्तों पर फेंका एसिड ujjain acid attack on dogs ujjain street dogs kutto par fainka acid Bansal News Acid thrown on dong
Advertisment
चैनल से जुड़ें