Advertisment

Ujjain Crime News: उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी पत्नी हिरासत में

Ujjain Crime News: उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी पत्नी हिरासत में, अवैध देसी कट्टे से 6 राउंड फायर

author-image
Preeti Dwivedi
Ujjain Crime News: उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी पत्नी हिरासत में

उज्जैन। Ujjain Crime News in Hindi: उज्जैन में पत्नी ने पति और जेठ को गोली मार दी है। जिसके बाद पति की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं जेठ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

Advertisment

पूरा मामला उज्जैन (Ujjain Crime News in Hindi) के इंगोरिया थाना क्षेत्र (Ingoriya police station) का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1741714345136939358

पारिवारिक विवाद के चलते चलाई गोली

फिलहाल पुलिस द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार पूरा मामला इंगोरिया थाना क्षेत्र का है। जहां नए वर्ष के पहले दिन एक महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते पति और जेठ पर गोली चलाई है।

पत्नी सविता और पति राजाराम और जेठ दिनेश कुमारिया के बीच घर पर विवाद हो गया। घटना 9:30 के लगभग की बताई जा रही है। इसमें अवैध देसी कट्टे से सविता ने 6 राउंड फायर किया है।

Advertisment

इसमें पति राधेश्याम जिसकी उम्र 44 वर्ष बताई जा रही है, सिर में गोली लगी है। जिसके बाद घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। तो वहीं जेठ धीरज कुमारिया उम्र 48 वर्ष को भी सिर में गोली लगी थी। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान जेठ की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या कहना है पुलिस का

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव के अनुसार घटना की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना का कारण पारिवारिक झगड़ा और विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी महिला ने अपने जेठ पर प्रकरण दर्ज करवा चुकी है। प्राथमिक तौर पर पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते ही पूरा विवाद सामने आया है।

Bansal News mp news in hindi MP news ujjain news ujjain crime news Ujjain Crime News in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें