Advertisment

Ujjain Crime News: उज्जैन में CM के करीबी नेता को आधी रात मारी गोली, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

Ujjain Crime News: उज्जैन में CM के करीबी नेता को आधी रात मारी गोली, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

author-image
Preetam Manjhi
Ujjain Crime News: उज्जैन में CM के करीबी नेता को आधी रात मारी गोली, पुलिस के सामने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार

हाइलाइट्स

  • उज्जैन में बीजेपी नेता को मारी गोली
  • सीएम के करीबी नेता पर की फायरिंग
  • सीने में गोली मार फरार हुआ रिटायर्ड फौजी
Advertisment

Ujjain Crime News: उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र हमुखेड़ी से बीजेपी नेता को गोली मारने का मामला सामने आया है, जहां गुरुवार देर रात एक रिटायर्ड फौजी ने BJP नेता प्रकाश यादव पर फायरिंग करदी। गोली जाकर सीधे सीने में लगी।

आपको बता दें कि घटना बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर हुई। विवाद के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। गोली चलने पर पुलिस वाले भी बाल-बाल बच गए। वहीं बीजेपी नेता प्रकाश यादव को घायल स्थिति में संजीवनी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1814149665945788621

लायसेंसी रिवॉल्वर से सीने में दागी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, मामल नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी का है। यहां गुरुवार की रात 12.45 बजे बिल्डर और बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ट के नगर संयोजक प्रकाश और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप दोनों के बीच विवाद हो गया।

Advertisment

विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस (Ujjain Crime News) पहुंची। पुलिस मामले को सुलझाने की ही कोशिश कर रही थी कि सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवॉल्वर निकाली और प्रकाश यादव के सीने में गोली दाग दी। गोली मारने के बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी फरार हो गया। घायल बीजेपी को नेता को परिजन और पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची।

बच्चों लेकर हुआ था विवाद

SP भदौरिया के मुताबिक, बच्चों के बीच पुराने विवाद के चलते ये वारदात हुई है। गोली चलाने वाला आर्मी से रिटायर्ड जवान सुरेंद्र प्रताप सिंह है। विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी।

विवाद को शांत कराने के दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी लायसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने सुरेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है। वहीं फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: ग्वालियर में 9वीं क्लास की छात्रा से गैंग रेप: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती कर ले गए घुमाने, बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें