Advertisment

Ujjain Car Accident:शिप्रा नदी में उन्हेल TI और SI का मिला शव, कांस्टेबल भी थी साथ, लापता महिला की तलाश में निकली थी टीम

Ujjain Car Accident Update:उज्जैन में शिप्रा नदी से उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिला है। TI के साथ कार में सवार सब इंस्पेक्टर मदरलाल और कांस्टेबल आरती पाल एक लापता महिला की तलाश में निकले थे।

author-image
sanjay warude
Ujjain Car Accident

Ujjain Car Accident

Ujjain Car Accident Update:उज्जैन में शिप्रा नदी से उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिला है। उनके साथ कार में सवार सब इंस्पेक्टर मदरलाल निनामा और कांस्टेबल आरती पाल की तलाश जारी है। तीनों एक लापता महिला की तलाश में निकले थे। शिप्रा नदी में कार गिरने से तीनों तेज बहाव में बह गए।

Advertisment

शनिवार शाम को कार नदी में गिर गई थी। देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। ज्यादा अंधेरा होने से रात करीब करीब डेढ़ बजे रेस्क्यू रोक दिया। रविवार, 7 सितंबर सुबह 6 बजे दोबारा सर्चिंग शुरू की गई। सूचना पर मौके पर टीआई अशोक शर्मा के ​परिजन भी पहुंचे। नाव और ड्रोन की मदद से कार समेत सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की तलाश जारी है।

https://twitter.com/BansalNews_/status/1964589446130782496

NDRF, SDRF और होमगार्ड टीमें सर्चिंग में जुटी

[caption id="attachment_890798" align="alignnone" width="1087"]Ujjain Car Accident एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें सर्चिंग में जुटी हुई है।[/caption]

एसपी प्रदीप शर्मा के मुताबिक, पिछले कुछ दिन से जिले की एक महिला लापता थी। जिसकी तलाश में टीम के साथ उन्हेल टीआई अशोक शर्मा गुराड़िया सांगा गांव से लापता महिला की तलाश में निकले थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें सर्चिंग में जुटी हुई है।

Advertisment

महिला कांस्टेबल खोजबीन में जुटी तीन टीमें

करीब 12 बजे के आसपास सर्चिंग में  शिप्रा नदी में एक और पुलिस कर्मी का शव मिला है। यह शव सब इंस्पेक्टर मदनलाल का बताया जा रहा है। तीन टीमें अब कॉन्स्टेबल आरती पॉल की खोजबीन कर रही है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Ujjain Car Accident: उज्जैन में शिप्रा नदी में कार गिरी, कई लोग थे सवार, पुलिस-NDRF सर्चिंग में जुटी

Advertisment

Ujjain Car Accident

Ujjain Car Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार, 6 सितंबर की रात शिप्रा नदी के ब्रिज से एक कार पानी में जा गिरी। कार में कई लोगों के होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Ujjain TI Car Accident News Ujjain Car Accident Update Ujjain Car Accident TI Ashok sharma SP Pradeep Sharma SI madanlal Shipra river MP news hindi news Constable Aarti Pal
Advertisment
चैनल से जुड़ें