Advertisment

UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने की घोषणा- यूजीसी नेट का रिजल्ट इस दिन होगा जारी

UGC NET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोशल मीडिया पर यूजीसी नेट का रिजल्ट जारी करने की डेट घोषित कर दी है।

author-image
Vishalakshi Panthi
UGC NET Result 2025

UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 25 से 29 जून 2025 के बीच UGC NET जून परीक्षा का सफल आयोजन किया था। इसके बाद 6 जुलाई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवार 8 जुलाई तक आपत्तियाँ दर्ज कर सकते थे। अब उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2025 को घोषित होने वाले नतीजों का इंतजार है।

Advertisment

NTA की घोषणा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एनटीए ने जानकारी दी है कि UGC NET जून 2025 का रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया जाएगा। इसके पहले, 21 जुलाई को फाइनल आंसर की प्रकाशित की जा सकती है, जिससे अभ्यर्थी अपने अंतिम उत्तरों का मिलान कर सकेंगे। यह अंतिम उत्तर कुंजी होगी, जिस पर किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

  1. आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “LATEST NEWS” सेक्शन में रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
Advertisment

कटऑफ भी होगा जारी

रिजल्ट के साथ ही NTA श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी करेगा। तीन अलग-अलग श्रेणियों—सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर + पीएचडी एडमिशन, और केवल पीएचडी एडमिशन—के लिए कटऑफ तय की जाएगी। योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंकों के आधार पर अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

BHU Admissions 2025: बीएचयू में अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन जारी, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

BHU Admissions 2025
BHU Admissions 2025: देश की जानी मानी बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में यूजी यानी अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीएचयू ने सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
nta ugc net result ugcnet UGC NET Result Date 2025 ugc net result june 2025 ugc net result june 2025 date ugc net result date june 2025 ugc net result 2025 june ugc net 2025 june result ugc net 2025 result ugc net result 2025 official website ugc net result 2025 kab aayega
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें