Advertisment

UGC NET December 2025: UGC NET दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 7 नवंबर लास्ट डेट, ऐसे करें आवेदन

UGC NET December 2025: NTA ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Shaurya Verma
ugc-net-december-2025-registration-nta-official-notification hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • UGC NET दिसंबर 2025 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू
  • आवेदन शुल्क: General ₹1150, OBC/EWS ₹600, SC/ST ₹325
  • परीक्षा पैटर्न: 2 पेपर, कुल 300 अंक, नकारात्मक अंकन नहीं
Advertisment

UGC NET December 2025:  राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 7 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2025, रात 11.50 बजे निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन-पत्र में सुधार करने का मौका 10 से 12 नवंबर 2025 के बीच मिलेगा।

UGC NET दिसंबर 2025 के लिए आवेदन शुल्क

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में आवेदन करने के लिए फीस कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है:

Advertisment

सामान्य (General): ₹1150

ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: ₹600

एससी, एसटी और दिव्यांग: ₹325

उम्मीदवारों को फीस जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवंबर 2025 तक है।

UGC NET दिसंबर 2025: आसान रजिस्ट्रेशन स्टेप्स

UGC NET Dec 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट करें।

होमपेज पर “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें।

व्यक्तिगत जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

परीक्षा पैटर्न

UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा में दो पेपर होंगे:

पेपर-1: 50 बहुविकल्पीय प्रश्न, कुल 100 अंक।

पेपर-2: उम्मीदवार के विषय से संबंधित 100 प्रश्न, कुल 200 अंक।

दोनों पेपर की अवधि 3 घंटे होगी।

परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

एक नजर में 

एनटीए द्वारा UGC NET दिसंबर 2025 के लिए जारी नोटिफिकेशन से लाखों छात्रों के लिए करियर के नए अवसर खुल गए हैं। उम्मीदवार जल्द से जल्द UGC NET December 2025 Registration प्रक्रिया पूरी करें ताकि वे अपनी पात्रता और करियर को सुनिश्चित कर सकें। यह परीक्षा विशेष रूप से शिक्षक पात्रता, शोध और अकादमिक करियर के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

Global Fintech Fest 2025: अब सेकंड्स में 15 हजार तक लोन ले सकेंगे छोटे व्यपारी, बिना नेट के भी कर पाएंगे डिजिटल पेमेंट 

Advertisment

Global Fintech Fest 2025 digital-revolution-instant-loan-upi-payment hindi news zxc

 महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंगलवार को एशिया के सबसे बड़े फिनटेक इवेंट फिनटेक फेस्ट 2025 का आगाज हुआ। इस इवेंट में भारत की नई डिजिटल क्रांति की झलक दिखाई गई, जहां रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम जनता, छोटे व्यापारियों और कम आय वाले लोगों के लिए कई अहम घोषणाएं की।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

nta ugc net UGC NET December 2025: UGC NET 2025 Registration UGC NET Exam Pattern UGC NET December Apply Online UGC NET Application Fee UGC NET Online Form
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें