UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट के पहले फेज का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET Admit Card 2023) के फेज I के लिए एडमिट कार्ड...

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट के पहले फेज का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2023 (UGC NET Admit Card 2023) के फेज I के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यार्थी जो इस परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट  के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट जून 2023 की फेज-I परीक्षा 13, 14, 15, 16 और 17 जून, 2023 को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

फेज-II के लिए एडवांस एग्जाम सिटी जारी

यूजीसी नेट जून 2023 की फेज-II की परीक्षा 19 जून से 22 जून 2023 तक होगी। इसके लिए एनटीए ने एडवांस एग्जाम सिटी का नोटिस जारी कर दिया है। उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं।

ऐसे करें एडमिट कार्ड  डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा। होम पेज पर ही उपलब्ध UGC NET Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें। उसके बाद लॉगिन के लिए जरुरी विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड  दिखाई देगा। यूजीसी नेट जून 2023 का एडमिट कार्ड  चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: 

Cyclone Biparjoy: 45-55 KMPH की रफ्तार से महाराष्ट्र में चलेगी हवाएं, 15 जून से बारिश का बड़ा अलर्ट

MP Election 2023: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने क्यों कहा, महिलाओं से माफी मांगे प्रियंका गांधी

WTC FINAL 2023: 3 टेस्ट मैचों से तय हो चैंपियन, फाइनल में हार के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सैलरी में बढ़ोतरी का मिलेगा तोहफा!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article