Advertisment

UGC का बड़ा फैसला: एक साथ ली गई दो डिग्रियां अब होंगी मान्य, जानें क्या हैं नए 'Rule'

UGC Dual Degree Approval: UGC ने दोहरी डिग्री पर बड़ा फैसला लेते हुए 2022 से पहले एक साथ की गई डिग्रियों को भी मान्यता दे दी है। यह फैसला लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। जानें नई गाइडलाइन और शर्तें।

author-image
anjali pandey
UGC का बड़ा फैसला: एक साथ ली गई दो डिग्रियां अब होंगी मान्य, जानें क्या हैं नए 'Rule'

UGC Dual Degree Approval: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए उन लाखों छात्रों को राहत दी है, जिन्होंने एक साथ दो डिग्री कोर्स किए थे। अब UGC ने स्पष्ट कर दिया है कि 2022 से पहले एक साथ की गई डिग्रियों को भी मान्यता दी जाएगी। इससे पहले यह सुविधा केवल अप्रैल 2022 के बाद से लागू थी।

Advertisment

क्या है नया फैसला?

UGC की नई संशोधित गाइडलाइन के अनुसार, अब 13 अप्रैल 2022 से पहले भी एक साथ की गई दो डिग्रियों को वैध माना जाएगा। पहले केवल 2022 के बाद एक साथ किए गए कोर्स को ही मान्यता दी जा रही थी, जिससे पुराने छात्रों को समस्याएं हो रही थीं। लेकिन अब यह बदलाव उनके लिए राहत लेकर आया है।

किन शर्तों के साथ मान्य होंगी दोनों डिग्रियां?

UGC ने यह भी साफ किया है कि दोनों डिग्रियों के क्लास का समय अलग-अलग होना जरूरी है। छात्र निम्नलिखित तरीकों से दो कोर्स कर सकते हैं:

  • एक डिग्री फिजिकल मोड में और दूसरी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) या ऑनलाइन मोड में
  • दोनों डिग्रियां ऑनलाइन या ODL मोड में
  • दोनों कोर्स के समय में कोई टकराव नहीं होना चाहिए
Advertisment

छात्रों को क्या होगा लाभ?

यह फैसला उन छात्रों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्होंने पहले से दो कोर्स एक साथ कर रखे हैं और उन्हें यह डर था कि उनकी डिग्रियों को मान्यता नहीं मिलेगी। अब वे न केवल नौकरी के लिए पात्र होंगे, बल्कि उच्च शिक्षा या अन्य शैक्षणिक अवसरों के लिए भी उनकी डिग्रियां मान्य होंगी।

कहां देखें आधिकारिक सूचना?

UGC ने यह संशोधित गाइडलाइन अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर जारी कर दी है। छात्र वहां जाकर पूरी अधिसूचना पढ़ सकते हैं और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : UPESSC Bharti 2025: B.Ed कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ₹2000 फीस, आवेदन की ये है लास्ट डेट

Advertisment

दो डिग्रियों की मान्यता ड्यूल डिग्री छात्रों को राहत एक साथ दो डिग्रियां UGC डिग्री मान्यता UGC अपडेट ugc news UGC Dual Degree UGC 2022 गाइडलाइन UGC Two Degrees at Same Time Education Policy India Dual Degree Validity
Advertisment
चैनल से जुड़ें