Advertisment

UCO Bank Profit : यूको बैंक को दिसंबर तिमाही में 35 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

UCO Bank Profit : यूको बैंक को दिसंबर तिमाही में 35 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

author-image
Bansal News
UCO Bank Profit : यूको बैंक को दिसंबर तिमाही में 35 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक (UCO Bank) ने सोमवार को बताया कि दिसंबर 2020 में खत्म हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान उसे 35.44 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

Advertisment

बैंक ने बताया कि इस दौरान उसके फंसे हुए कर्ज में गिरावट के चलते प्रावधान संबंधी जरूरतों में कमी आई।

बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 960.17 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था। इसी तरह चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसे 30.12 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यूको बैंक ने शेयर बाजार (Share Market) को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय घटकर 4,466.97 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4,514.21 करोड़ रुपये थी।

Advertisment
शेयर बाजार यूको बैंक UCO Bank Q3 Profit UCO Bank Profit UCO Bank News UCO Bank Latest News UCO Bank Share Market Finance News Hindi Finance News Finance business news business Bansal News MP CG Bansal News Banking Profit banking
Advertisment
चैनल से जुड़ें