Advertisment

दो सगी बहने लापता, परिजनों ने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नोएडा, नौ जनवरी (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरजपुर कस्बे से दो नाबालिग सगी बहनें कथित तौर पर लापता हैं। इस मामले में परिजनों ने उनके अपहरण की रिपोर्ट सूरजपुर थाने में दर्ज कराई है।

Advertisment

सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि सूरजपुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी दो नाबालिग बेटियां (उम्र क्रमश: 12 वर्ष तथा 17 वर्ष) सात जनवरी से घर से लापता हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंह ने बताया कि किशोरियों के पिता ने मनोज नामक युवक द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई है।

Advertisment

भाष सं. धीरज

धीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें