Advertisment

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर के गेट के पास की दीवार ढही, दबने से 2 की मौत, चार लोग घायल

Ujjain Mahakal Temple: महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास की दीवार ढही, दबने से 2 लोगों की मौत, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

author-image
BP Shrivastava
Ujjain Mahakal Temple

Ujjain Mahakal Temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार को यहां के महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास की दीवार ढह गई। जिससे उसमें कई लोग दब गए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को निकालकर अस्पताल (Ujjain Mahakal Temple) पहुंचाया।

Advertisment

मृतक के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता 

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1839704791607587307

हादसे पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1839674336958992876

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराजवाड़ा स्कूल को रिनोवेट कर महाकाल फेज 2 का काम चल रहा था। यहां शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश हुई। रात में हादसा के वक्त भी तेज बारिश हो रही थी।

महाकाल मंदिर के पुजारी ने हादसे को प्राकृतिक आपदा बताया

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार गिर गई। हम चरक अस्पताल में व्यवस्थाएं बना रहे हैं। ये प्राकृतिक आपदा है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद (Ujjain Mahakal Temple) है।

Advertisment

महाकाल मंदिर के पुजारी ने हादसे को प्राकृतिक आपदा बताया

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि तेज बारिश के कारण दीवार गिर गई। हम चरक अस्पताल में व्यवस्थाएं बना रहे हैं। ये प्राकृतिक आपदा है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर मौजूद है।

एक गंभीर घायल महिला इंदौर रेफर, बच्ची भी घायल

हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके पैर में चोट लगी है। उसे इंदौर के लिए रेफर किया गया है। हादसे में एक छोटी बच्ची भी घायल हो गई। उसके पैर में भी चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा (Ujjain Mahakal Temple) है।

दीवार गिरने से कुछ दुकानदार दब गए

प्रत्यक्षदर्शी (Ujjain Mahakal Temple) ने बताया कि तेज आवाज आई, दौड़कर वहां पहुंचा तो मलबे में कुछ लोग दबे थे। वहीं अमन कहार ने बताया कि मैं बड़े गणेश की गली में खड़ा था। अचानक तेज आवाज आई। मैं दौड़कर वहां पहुंचा तो देखा कि वहां मलबे में कुछ दुकानदार दबे थे। हमने उन्हें निकाला।

Advertisment

ये भी पढ़ें: MP News: मध्यप्रदेश में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक कलेक्टर्स को फ्री हैंड, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें: Lata Mangeshkar Birthday: कभी गाना गाते हुए रोईं, कभी एक लाइन को 3 जगह गाया, स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन

महाकाल मंदिर की दीवार ढही महाकाल मंदिर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत महाकाल न्यूज एमपी न्यूज उज्जैन महाकाल मंदिर उज्जैन न्यूज़ ujjain news ujjain mahakal temple MP news Mahakal Temple wall collapsed mahakal news 2 people died due to Mahakal Temple wall collapse
Advertisment
चैनल से जुड़ें