Advertisment

Twitter Layoffs: जल्द ट्वीटर के कर्मचारियों को लगने वाला है झटका ! जानें क्या है नए मालिक मस्क का प्लान

author-image
Bansal News
Twitter Layoffs: जल्द ट्वीटर के कर्मचारियों को लगने वाला है झटका ! जानें क्या है नए मालिक मस्क का प्लान

न्यूयॉर्क। Twitter Layoffs  एलन मस्क का इरादा ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी करने का है। एक मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई है। कुछ दिन पहले ही मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे में सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण पूरा किया है।

Advertisment

जल्द शुरू होगी छंटनी

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, मस्क की योजना ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी जल्द शुरू करने की है। इस स्थिति की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि कुछ प्रबंधकों को ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा गया है जिन्हें हटाया जा सकता है। मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने बृहस्पतिवार को ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद कंपनी में सभी स्तरों पर छंटनी का आदेश दिया है।

मस्क कितने कर्मचारियों की करेंगे छंटनी

कुछ टीमों की संख्या अन्य की तुलना में अधिक छोटी की जाएगी। रिपोर्ट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि मस्क कितने कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। ट्विटर के कर्मचारियों की संख्या 7,500 है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी एक नवंबर से ‘पहले’ होगी। इसी दिन कर्मचारियों को अपने पारिश्रमिक के हिस्से के रूप में शेयर अनुदान मिलना है। इस तरह का अनुदान आमतौर पर कर्मचारियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा होता है।

twitter takeover Twitter Layoffs twitter layoff Twitter employees twitter topnews technology tech elon musk twitter Elon Musk
Advertisment
चैनल से जुड़ें