Advertisment

Twitter Layoff: क्या अब ट्विटर के कर्मचारियों को धोना पड़ सकता है नौकरी से हाथ ! जानिए कंपनी क्या कर रही तैयारी

author-image
Bansal News
Twitter Layoff:  क्या अब ट्विटर के कर्मचारियों को धोना पड़ सकता है नौकरी से हाथ ! जानिए कंपनी क्या कर रही तैयारी

Twitter Layoff: जहां इस समय बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी कर रही है वहीं पर गूगल, फेसबुक के बाद अब खबर आ रही है कि, ट्विटर अपने कर्मचारियों में 75% तक कटौती कर सकती है यानि कि,कर्मचारियों की छुट्टी की जा सकती है। जिसमें यह प्लान एलन मस्क का बताया जा रहा है।

Advertisment

जानिए क्या कहती है रिपोर्ट 

आपको बताते चलें कि, चाहे कंपनी का मालिक कोई भी हो, आने वाले महीनों में Twitter से हजारों की संख्या में लोग निकाले जा सकते हैं जिसमें मस्क के प्लान के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनी के करीब 7500 स्टाफ को Jobs Cut का सामना करना पड़ सकता है। ट्विटर मैनेजमेंट अगले साल के अंत तक कंपनी के Payroll से 6 हजार करोड़ से ज्यादा (800 मिलियन डॉलर) कट करने की प्लानिंग में है।

कर्मचारियों से कही ये बात

आपको बताते चलें कि, ट्विटर के ह्यूमन रिपोसर्स डिपार्टमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि वे बड़ी संख्या में छंटनी को लेकर कोई प्लान नहीं कर रहे हैं. लेकिन डॉक्यूमेंट्स कुछ और ही बता रहे हैं कि, कर्मचारियों को निकाला जा सकता है। दस्तावेजों में जो लिखा है उसके हिसाब से बड़ी संख्या में लोगों को निकालने और इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च घटाने की योजना पहले से ही है। बता दें कि, एलन मस्क का ट्वीटर के साथ नाता मई 2022 में जुड़ा था जहां पर मस्क ट्विटर खरीदने की डील से पीछे हट गए थे. तब उन्होंने आरोप लगाए थे कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद Bots और स्पैम अकाउंट्स के नंबर कम बताए हैं. इसके बाद दोनों पक्षों में कानूनी लड़ाई भी छिड़ गई थी।

लेटेस्ट जॉब्स ट्विटर जॉब कट ट्विटर 75 फीसदी कर्मचारी ट्विटर जॉब न्यूज जॉब अलर्ट एलॉन मस्क एलन मस्क twitter layoff twitter jobs twitter job news hindi twitter job cut twitter 75% job cut news hindi twitter 75% employees twitter latest job news job news in hindi job alert elon must to fire twiiter employees elon musk twitter Elon Musk news in hindi Elon Musk
Advertisment
चैनल से जुड़ें