Advertisment

Twitter Highlight Feature: अब ट्वीटर पर भी मिलेगा इंस्टाग्राम का मजा, ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे ये शानदार फीचर

जल्द ही इंस्टाग्राम की तरह ही ट्वीटर पर फीचर मिलेगा। जी हां यहां पर ट्विटर यूजर्स अब मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वाले हाईलाइट फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे।

author-image
Bansal News
Twitter Highlight Feature: अब ट्वीटर पर भी मिलेगा इंस्टाग्राम का मजा, ऐसे इस्तेमाल कर पाएंगे ये शानदार फीचर

नई दिल्ली । Twitter Highlight Feature सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग जहां पर आज कल हर कोई करते है वहीं पर ट्वीटर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है जहां पर जल्द ही इंस्टाग्राम की तरह ही ट्वीटर पर फीचर मिलेगा। जी हां यहां पर ट्विटर यूजर्स अब मेटा के पॉपुलर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम वाले हाईलाइट फीचर को इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisment

जानिए कैसा है हाइलाइट्स फीचर

यहां पर नए फीचर को लेकर बात करे तो, एलन मस्क ने ट्विटर यूजर्स के लिए हाइलाइट्स फीचर को पेश किया है। इस नए फीचर को लेकर पहले एक ट्विटर यूजर DogeDesigner ने जानकारी दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद एलन मस्क ने भी इस ट्वीट को रिट्वीट किया है। बताते चले कि, यूजर्स को उनके पसंदीदा ट्वीट्स शोकेस करने की सुविधा के साथ लाया गया है। ट्विटर यूजर्स हाइलाइट्स फीचर की मदद से अपने पसंदीदा ट्वीट्स को एक अलग टैब में डिस्प्ले कर सकेंगे। बता दें कि, नया फीचर केवल और केवल ट्विटर के पेड सब्सक्राइबर्स के लिए लाया गया है।

जानिए कैसे इस्तेमाल कर पाएगें ये फीचर

आपको बताते चले , इस फीचर का फायदा लेने के लिए आप इस प्रोसेस को अपना सकते हो-

Advertisment
  • फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले उन ट्वीट्स को खोजना होगा, जिन्हें हाइलाइट करना चाहते हैं।
  • ट्वीट के टॉप राइट कॉर्नर पर तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के साथ ही एक मेन्यू ऑप्शन अपीयर होगा।
  • इस ऑप्शन से Add/remove from highlights सेलेक्ट करना होगा।
  • एड करने के साथ ही यूजर्स अपनी ट्विटर प्रोफाइल के साथ अपने पसंदीदा ट्वीट्स को भी दिखा सकेंगे।

पढ़ें ये खबर भी-

Adipurush Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन धड़ाम से गिरी फिल्म, जानिए कितने कमाए अब तक

Ram Charan-Upasana Baby Girl: साउथ स्टार रामचरण-उपासना बनें पैरेंट्स, घर आई नन्ही परी

Advertisment
Twitter News twitter latest news Twitter Highlights Tab Twitter Highlights feature Elon Musk News
Advertisment
चैनल से जुड़ें