Advertisment

Twitter Community Notes Feature: ट्विटर यूजर्स के लिए आया नया फीचर ! प्लेटफार्म पर नोट्स को पढ़ और कर सकेंगे रेट

author-image
Bansal News
Twitter Community Notes Feature: ट्विटर यूजर्स के लिए आया नया फीचर ! प्लेटफार्म पर नोट्स को पढ़ और कर सकेंगे रेट

Twitter Community Notes Feature: पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर जहां पर इन दिनों चर्चा में बना हुआ है वहीं पर आए दिन बॉस एलॉन मस्क के ट्वीट और बदलाव सामने आते जा रहे है जिसे लेकर ही हाल ही में यूजर्स के लिए ट्वीटर एक शानदार फीचर कम्युनिटी नोट्स लेकर आया है। इसे यूजर्स के लिए जारी करना शुरू कर दिया गया है। बता दें कि,एंड्रायड, आइओएस के साथ वेब यूजर्स के लिए बनाया गया है।

Advertisment

ग्लोबली कम्युनिटी फीचर किया लॉन्च

आपको बताते चलें कि, यह कम्युनिटी पर आधारित फैक्ट चेकिंग प्लेटफार्म है। इसका हिस्सा बनने के लिए आपको सबसे पहले साइनअप करना होगा। हालांकि कम्युनिटी नोट्स का हिस्सा बनने के लिए आवेदन करने से पहले कम से कम छह महीने के लिए प्लेटफार्म का मेंबर होना जरूरी है। साथ ही, ट्विटर नीति या आचार संहिता के उल्लंघन का भी कोई मामला न हो। इसके अलावा, ट्विटर एकाउंट से मोबाइल फोन नंबर का जुड़ा होना जरूरी है। इन बुनियादी मानदंडों का पालन सुनिश्चित करके आप ट्विटर के कम्युनिटी फैक्ट चेकर बन सकते हैं और मंच पर गलत सूचना को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

जानिए कैसे काम करता है कम्युनिटी फीचर

आपको बताते चलें कि, यहां पर कम्युनिटी नोट्स फीचर की बात करें तो, कम्युनिटी नोट्स प्लेटफार्म के जरिए इस ट्वीट में अपना एक नोट जोड़ सकते हैं, जिसमें आप बताएंगे कि दी गई जानकारी सही क्यों नहीं है और अपने दावे को सही साबित करने के लिए सपोर्ट में लिंक भी जोड़ सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले कम्युनिटी मेंबर बनना होगा, जो कि बेहद आसान है। इसके बाद आपका दावा या बात कितनी सही है, इसे बाकी कम्युनिटी मेंबर भी रेट करेंगे, जिससे इस ट्वीट का फैक्ट चेक हो सकेगा।

जानिए कैसे बने कम्युनिटी नोट्सकंट्रीब्यूटर

आपको बताते चले कि, इस नए फीचर में  कम्युनिटी नोट्स कंट्रीब्यूटर कैसे बन सकते है इसे लेकर बात करें तो, आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना पड़ता है।

Advertisment

इसका उपयोग करने के लिए आपको ट्विटर कम्युनिटी नोट्स कंट्रीब्यूटर पेज पर जाना होगा।

- इसमें नीचे की तरफ ज्वाइन नोट्स का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इस सर्विस को ज्वाइन करने के लिए लागू की गईं शर्तें आएंगी। इन्हें ध्यान से पढ़ें और 'गाट इट' बटन पर क्लिक करें।

Advertisment

- अगर आपको कोई गुमराह करने वाला ट्वीट दिखता है, तो फिर तीन डाट वाले आइकन पर क्लिक करें।

- इसके बाद 'राइट ए कम्युनिटी नोट' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

- यहां मल्टीपल-च्वाइस क्वैश्चन का जवाब दें, ताकि ट्विटर यह समझ सकें कि वह ट्वीट क्यों गुमराह करने वाला है।

- इसके बाद अपनी बात टेक्स्ट में लिखें, जिससे यूजर उसे समझ सके।

- इसके बाद सबमिट करने पर आपके द्वारा लिखा हुआ नोट कम्युनिटी नोट्स साइट पर चला जाएगा। फिर अन्य कंट्रीब्यूटर उसे पढ़ और रेट कर सकेंगे।

Advertisment
what are community notes on twitter twitter community notes feature rolling out all users globally twitter community notes feature rolling out all users twitter community notes feature rolling out all twitter community notes feature rolling out twitter community notes feature rolling twitter community notes feature twitter community notes twitter community note features twitter community note feature kya hai twitter community twitter elon musk twitter
Advertisment
चैनल से जुड़ें