Advertisment

Twitter Blue Tick: ब्लू टिक के प्लान पर मस्क ने लगाई रोक ! होता है अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल

author-image
Bansal News
Twitter Blue Tick: ब्लू टिक के प्लान पर मस्क ने लगाई रोक ! होता है अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल

न्यूयॉर्क। Twitter Blue Tick ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि सोशल मीडिया कंपनी सत्यापित बैज जिस 'ब्लू टिक' के नाम से जाना जाता है, उसे नए तरह से पेश करने की योजना को फिलहाल रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों को प्रमाणित करने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisment

मस्क ने कही थी ये बात

मस्क ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद कहा था कि ब्लू टिक आठ अमेरिकी डॉलर के मासिक शुल्क पर मिलेगा। यह सत्यापन बैज ट्विटर पर किसी उपयोगकर्ता या संगठन को प्रमाणित करता है। मस्क ने सोमवार को ट्वीट किया, ''नकली खातों को रोकने में भरोसा कायम होने तक ब्लू टिक को नए तरह से पेश करने की योजना को रोका जा रहा है। शायद व्यक्तियों की तुलना में संगठनों के लिए अलग-अलग रंग का इस्तेमाल किया जाएगा।''

 बना सकते है नकली खाते

ब्लू टिक को लेकर उनकी शुरुआती योजना के बारे में यह चिंता जताई गई थी कि उपयोगकर्ता नकली खाते बना सकते हैं, और खुद को राजनीतिक नेताओं, सांसदों, समाचार संगठनों के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं और सत्यापित बैज खरीद सकते हैं। ऐसे में भ्रामक सूचना फैलने की आशंका पैदा हो जाएगी। मस्क ने यह भी ट्वीट किया कि ट्विटर ने पिछले सप्ताह 16 लाख दैनिक सक्रिय उपयोगकर्ता जोड़े, जो एक रिकॉर्ड है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''उम्मीद है कि सभी उपदेशक दूसरे मंचों पर रहेंगे - कृपा करें, मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं।'' इसके बाद उन्होंने लिखा, ''नमस्ते।''

Twitter Verification Twitter News twitter fake blue tick twitter elon musk twitter blue tick verification twitter blue tick remove twitter blue tick news twitter blue tick hack Twitter Blue tick charge twitter blue tick 8 dollars twitter blue tick Twitter Blue twitter musk twitter how to get verified on twitter how to apply for blue tick on twitter elon twitter elon musk twitter deal elon musk twitter elon musk buys twitter blue tick on twitter
Advertisment
चैनल से जुड़ें