Advertisment

Twitter Bird: ट्विटर के लोगो वाली नीले रंग की चिड़िया का आखिर क्या है असली नाम? कैसे मिली पहचान, जानिए दिलचस्प खबर

author-image
Bansal News
Twitter Bird:  ट्विटर के लोगो वाली नीले रंग की चिड़िया का आखिर क्या है असली नाम? कैसे मिली पहचान, जानिए दिलचस्प खबर

Twitter Bird : इन दिनों जहां पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर ( Twitter), दिग्गज कारोबारी एलन मस्क ( Elon Musk) के स्वामित्व में आने के बाद से चर्चा में बना हुआ है वहीं पर मस्क के आने से नए-नए बदलाव होने लगे है। ऐसे में क्या आपने गौर किया है ट्वीटर के लोगो पर दिखने वाली नीली रंग चिड़िया का आखिर क्या होता है असली नाम। कैसे इसे ट्वीटर के लोगो पर पहचान मिली।

Advertisment

जानें चिड़िया का असली नाम

हम जैसे ही ट्वीटर ओपन करते है नीली रंग की चिड़िया नजर आती है इसका असली नाम ‘लैरी टी बर्ड’ (Larry T Bird) है। यहां पर इसका नाम मशहूर बास्केटबॉल खिलाडी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया है. ट्विटर के सह-संस्थापक बीज स्टोन बोस्टन नाम की जगह से ताल्लुक रखते थे. बीज स्टोन की एनबीए टीम बोस्टन सेल्टिक्स (Boston Celtics) के लिए लैरी बर्ड बास्केटबॉल खेला करते थे. बिज स्टोन लैरी बर्ड के बहुत बड़े प्रशंसक थे. ऐसे में, लैरी बर्ड के नाम पर ही ट्विटर की इस चिड़िया का नाम रखा गया है।

शांति का प्रतीक होती है चिड़िया

आपको बताते चलें कि, ट्वीटर की इस चिड़िया को शांति का प्रतीक माना जाता है. अपने प्लेइंग डेज में लैरी बर्ड को ट्रैश टॉकर के नाम से जाना जाता था लेकिन कोर्ट पर वे इसके एकदम उलट थे. ऐसे में, लैरी के नाम पर ही इस चिड़िया का नाम रखा गया था। आगे की बात करें तो, ट्विटर का ओरिजिनल लोगो साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) ने क्रिएट किया था. जिसे उन्होंने आईस्टॉक (iStock) वेबसाइट पर बेचने के लिए पेश किया था. इस लोगो को ट्विटर ने 15 डॉलर में खरीद लिया था। जिसके बाद अब तक ट्वीटर में कई बदलाव हुए लेकिन ट्वीटर के लोगो पर बनी चिड़िया को बदलने का विचार नहीं आया है। यहां पर एलन मस्क के ट्वीटर पर आधिपत्य के बाद काफी बदलाव होने है। आपको बता दें कि, ट्वीटर 2006 में लॉन्च हुआ था, जो अब सबके बीच पहचान बना चुका है।

twitter ट्विटर Elon Musk एलन मस्क larry t bird twitter bird twitter bird name twitter blue bird name twittwr bird what is the bame of twitter bird ट्विटर बर्ड ट्विटर बर्ड का नाम क्या है ट्विटर बर्ड नाम ट्विटर ब्लू बर्ड नाम लैरी टी बर्ड"
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें