Advertisment

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के धुबरी से शुरू, अब बंगाल में होगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की एंट्री

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत असम के धुबरी से की।

author-image
Kalpana Madhu
Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के धुबरी से शुरू, अब बंगाल में होगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की एंट्री

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत असम के धुबरी से की। अब उनकी यह यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी।

Advertisment

https://twitter.com/ANI/status/1750385464400642122?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1750385464400642122%7Ctwgr%5E9914927daf3b4818d8f1b3f2012f9afd449237c2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Fnews%2Fnational-bharat-jodo-nyay-yatra-congress-nyay-yatra-starts-from-dhubri-assam-rahul-gandhi-suddenly-stops-at-a-tea-shop-with-leaders-23637770.html

राहुल गांधी यात्रा के दौरान अपनी पार्टी के नेताओं के साथ धुबरी जिले के गोलकगंज में एक चाय की दुकान पर रुके। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा का गुरुवार को बारहवां दिन है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 12वां दिन

कांग्रेस ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 12वां दिन- न्याय के लिए जारी यह महायात्रा असम से अपार जनसमर्थन लिए पश्चिम बंगाल की धरती पर पहुंच रही है। करोड़ों देशवासियों की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ता ये कारवां हमें एक ही संदेश दे रहा है- सहो मत, डरो मत। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है, न्याय का हक, मिलने तक।’

Advertisment

ममता बोली थीं- यात्रा में शामिल नहीं रहूंगी

एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया था कि वे लोकसभा चुनाव में बंगाल में कांग्रेस के साथ सीट शेयर नहीं करेंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में वे इस यात्रा में शामिल नहीं होंगीं।

26 और 27 जनवरी को यात्रा का ब्रेक रहेगा। 28 जनवरी को यात्रा फिर शुरू होगी। यहां से जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुर, उत्तर दिनाजपुर और दार्जीलिंग होते हुए 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी। 31 जनवरी को यात्रा फिर माल्दा से पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी और मुर्शिदाबाद पहुंचेगी।

15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेगी

आज की यात्रा में राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यात्रा का रात्रि विश्राम अलीपुरद्वार के फालाकाटा में होगा। बता दें कि, राहुल गांधी की अगुवाई में 14 जनवरी को मणिपुर से ये यात्रा शुरू हुई थी।

Advertisment

करीब 6700 किमी लंबी कांग्रेस की ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग 66 दिनों तक चलेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ये यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से गुजरेगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें