
हाइलाइट्स
- TV और फिल्म अभिनेता पंकज धीर का निधन
- महाभारत में निभाया था कर्ण का किरदार
- उन्हें उनकी दमदार आवाज के लिए जाना जाएगा
Pankaj Dheer Passed Away: महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले टीवी और फिल्म अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। वह 68 वर्ष के थे। पंकज धीर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार 15 अक्टूबर को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।
https://dk3y8l9cftpw0.cloudfront.net/PRD_BansalNews/website-reeL_pankaj-Dhir.mp4
पंकज धीर को उनकी शानदार अभिनय क्षमता और दमदार आवाज के लिए जाना जाता था, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में निभाए गए कर्ण के चरित्र से मिली थी। उनके बेटे निकितिन धीर भी एक जाने-माने अभिनेता हैं। पंकज धीर के निधन से टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/67629edf-082b-45c7-a4ee-c788628ceb9e-300x300.webp)
पंकज धीर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण की आइकॉनिक भूमिका निभाकर अमिट छाप छोड़ी थी। उनकी अदाकारी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। पंकज धीर के चाहने वालों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1978372976480301315
पंकज धीर "कर्ण" को हो गया था कैंसर
सूत्रों के अनुसार, पंकज धीर कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीनों पहले उन्होंने इस बीमारी को मात दी थी, लेकिन हाल ही में उनकी बीमारी फिर से बढ़ गई। एक्टर की हालत नाजुक होने के कारण उनका एक बड़ा ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन वह उसे बचा नहीं पाए।
महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर मिली थी पहचान
पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल प्ले किया था और अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में बसी थी। पंकज धीर ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया, जिनमें सोल्जर, बादशाह और सड़क जैसी फिल्में शामिल हैं।
पंकज धीर के परिवार की बात करें तो, उन्होंने अपनी पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को छोड़ा है। निकितन धीर भी एक्टर हैं और उन्होंने अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शोज में काम किया है। निकितन ने श्रीमद रामायण में रावण का रोल कर वाहवाही लूटी है। निकितन की पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है।
Up New Circle Rate 2025: यूपी में सर्किल रेट में बदलाव की तैयारी, 40 मानकों को घटाकर किया जाएगा आधा, पढ़ें नया नियम
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/अब-100-PF-निकालने-की-सुविधा-13-पुराने-नियम-खत्म-1.webp)
Up New Circle Rate 2025: उत्तर प्रदेश सरकार सर्किल रेट तय करने के मानकों को सरल बनाकर 40 से घटाकर 15-20 करने जा रही है। इससे आम लोगों के लिए संपत्ति की रजिस्ट्री आसान होगी, स्टांप चोरी और कानूनी विवाद घटेंगे, साथ ही रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें