Advertisment

Turkish-Syrian Tragedy: तुर्की और सीरिया में 8000 मौतों का अंबार ! 10 फीट खिसका भौगोलिक जगह से तुर्किये

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे है जिसमें अब तक के हालातों में 8 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई है।

author-image
Bansal News
Turkish-Syrian Tragedy:  तुर्की और सीरिया में 8000 मौतों का अंबार ! 10 फीट खिसका भौगोलिक जगह से तुर्किये

Turkish-Syrian Tragedy: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे है जिसमें अब तक के हालातों में 8 हजार से ज्यादा मौतें दर्ज हुई है तो वहीं पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार आंकड़ा 20 हजार के पार जा सकता है।

Advertisment

अपनी भौगोलिक जगह से खिसका तुर्की

आपको बताते चलें कि, एनाटोलियन टैक्टोनिक प्लेट और अरबियन प्लेट एक दूसरे से 225 किलोमीटर दूर खिसक गई हैं। इसके चलते तुर्किये अपनी भौगोलिक जगह से 10 फीट खिसक गया है। जहां पर सीस्मोलॉजिस्ट डॉक्टर कार्लो डोग्लियोनी ने बताया कि टैक्टोनिक प्लेट्स में हुए इस बदलाव के चलते हो सकता है कि तुर्किये, सीरिया की तुलना में 5 से 6 मीटर (लगभग 20 फीट) और अंदर धस गया हो। उन्होंने कहा- हालांकि ये जानकारी शुरुआती डेटा से मिली है। जिसके स्पष्ट होने की बात है।

जानें कहां कितनी मौतें

आपको बताते चलें कि, तुर्किये में 5,894 लोगों की जान जा चुकी है और 34 हजार 810 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। सीरिया में 1,932 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। इस तरह मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,926 हो गई है। जिसके अलावा त्रासदी में 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान बचा ली गई है वहीं पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए 24 हजार से ज्यादा बचावकर्मी तैनात किए हैं। तुर्किये में लगभग 3 लाख 80 हजार लोगों ने सरकारी शेल्टर और होटलों में शरण ली है।

turkish news turkish castle turkey syria earthquake turkey syria border turkey syria turkey gaziantep turkey earthquake raw footage turkey earthquake damage tragedy syrians syria turkey news syria turkey earthquake syria quake syria news syria aid Syria shanghai media group gaziantep turkey gaziantep damage earthquake turkey syria today earthquake turkey syria map earthquake turkey syria 2023 earthquake turkey syria buried anews turkey
Advertisment
चैनल से जुड़ें