Advertisment

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान Tunisha Sharma Suicide Case: Sheejan Khan released from jail in Tunisha Sharma suicide case sm

author-image
Bansal News
Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान

ठाणे। टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को पालघर जिले में वसई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को यहां की जेल से रिहा कर दिया गया। खान सह-कलाकार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिछले साल 25 दिसंबर से जेल में बंद थे। तुनिषा शर्मा ने पालघर जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Advertisment

अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था। एक अदालत ने शनिवार को खान को जमानत देते हुए कहा था कि चूंकि जांच पूरी हो गयी और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो उन्हें जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खान जब ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर निकले तो उनकी दोनों बहनों ने उन्हें गले लगाया जबकि कई अन्य रिश्तेदार भावुक दिखे। खान सुबह से वहां खड़े पत्रकारों से बात किए बिना अपने परिजनों के साथ चले गए।

tunisha sharma suicide case Tunisha Sharma Suicide tunisha sharma death reason tunisha sharma death tunisha sharma Sheezan Khan Tunisha Sharma Relationship Sheezan Khan Tunisha Sharma Pics Sheezan Khan Tunisha Sharma Sheezan Khan sisters Sheezan Khan news Sheezan Khan Instagram Sheezan Khan family Sheezan Khan bail Sheezan Khan age sheezan khan
Advertisment
चैनल से जुड़ें