Advertisment

TS Dev Singh Wife Death: पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

TS Dev Singh Wife Death: डिप्टि सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी श्रीमती इंदिरा सिंह देव का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया है।

author-image
aman sharma
नक्सलवाद पर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान: कहा- पहले संवाद, लेकिन जरूरत पड़ने पर सख्ती भी जरूरी, रामायण का दिया उदाहरण

TS Dev Singh Wife Death: छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टि सीएम टीएस सिंह देव की पत्नी श्रीमती इंदिरा सिंह देव का कैंसर की बीमारी से निधन हो गया है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बाद इंदिरा सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इंदिरा सिंह ने अपने निवास तपस्या में अंतिम सांसें ली।

Advertisment

कोठीघर के सामने रानी तालाब में आज दोपहर दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इंदिरा सिंह के निधन से राजपरिवार सहित सरगुजा में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि अभी बेहद दुखद सूचना प्राप्त हुई है। सरगुजा राजपरिवार की श्रीमती इंदिरा सिंह जी (बेबी राज जी) का देहांत हो गया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1801858112917545336

वो लंबे समय से गंभीर बीमारी से संघर्ष कर रही थीं। हम सब उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इस दुःख की घड़ी में सिंहदेव परिवार के साथ हम सब हैं। यह हमारी पारिवारिक क्षति भी है। अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए अमरकंटक से रवाना हो रहा हूँ।

सुबह 8 बजे बजे हुआ निधन

बता दें कि, इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राजपरिवार में हुआ था। इंदिरा सिंह का इलाज पिछले छह महिनों से दिल्ली और मुंबई में चल रहा था। वह कैंसर से पीड़ित थीं। इंदिरा सिंह देव को 13 जून 2024 को मुंबई से अंबिकापुर एयर एंबुलेंस के जरिए लाया गया था, जिसके बाद शनिवार (15 जून) सुबह 8 बजे अंबिकापुर में उनका निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज ही स्थानीय रानी तालाब, अंबिकापुर में किया गया।

Advertisment

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एंट्री: अगले सप्ताह हो सकती है झमाझम बारिश; खेतों में लहराएगी फसल

ये भी पढ़ें- बिजली चोरी पर लगा ब्रेक: अब मोबाइल की तरह करना होगा बिजली रिचार्ज, एक क्लिक पर मिलेगी सारी जानकारी

Advertisment
चैनल से जुड़ें