Advertisment

BBC Documentary: सच को बाहर आने की बुरी आदत बन गई है, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी

BBC Documentary: सच को बाहर आने की बुरी आदत बन गई है, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी BBC Documentary: Truth has become a bad habit to come out, said Rahul Gandhi on BBC documentary

author-image
Bansal News
BBC Documentary: सच को बाहर आने की बुरी आदत बन गई है, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी

BBC Documentary: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय जम्मू-कश्मीर में है। इसी दौरान उन्होंने एक प्रेस वार्ता की। पत्रकारों ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के बारे में एक सवाल पूछा। इस सवाल का जवाब देते राहुल गांधी ने कहा कि सच को बाहर आने की बुरी आदत बन गई है। अगर आप हमारे धर्मग्रन्थों को पढ़ें, भगवत गीता या उपनिषद को पढ़ें तो उसमें लिखा है कि सच को छुपाया नहीं जा सकता है।

Advertisment

राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर क्या कहा

उन्होंने कहा की पार्टी की राय भिन्न है। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिया गया उनका बयान वो उनका व्यक्तिगत विचार है। उन्होंने कहा, "मैं आपके सामने ये साफ़ करना चाहता हूं कि दिग्विजय सिंह की राय पार्टी की लाइन से बिलकुल अलग है। एक बात पानी की तरह साफ़ है कि हमारी सेना बेहतरीन काम करती हैं और वो जो करती हैं उसके लिए कोई सबूत नहीं चाहिए होता है।”

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर क्या कहा था

23 जनवरी यानी सोमवार को दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 2019 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की प्रमाणिकता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सरकार ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं दिया। इसके बाद जब उनके बयान पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने सफ़ाई देते हुए कहा कि हम भारतीय सेना का सम्मान करते हैं और वह हमारे लिए सबसे ऊपर है। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार को व्यक्तिगत करार दिया था। उनका कहना था कि इससे कांग्रेस का कोई संबंध नहीं है और न ही हम ऐसा सोचते हैं।

बता दें कि 14 फरवरी, 2019 को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 44 भारतीय जवानों की जान चली गई थी। 26 फरवरी, 2019 को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी।

Advertisment
राहुल गांधी भारत मोदी प्रश्न भारत बीबीसी वृत्तचित्र बीबीसी नरेंद्र मोदी दूसरा भाग वृत्तचित्र गुजरात दंगा 2002 गुजरात 2002 दंगे Upanishad United Kingdom TRUTH second part documentary scriptures rahul gandhi narendra modi India The Modi Question india Gujarat Riot 2002 Gujarat 2002 riots Enforcement Directorate ED cbi Bharat Jodo Yatra Bhagwat Gita BBC documentary BBC
Advertisment
चैनल से जुड़ें