Advertisment

US Elections: ट्रंप 20 जनवरी को बाइडन को ‘व्यवस्थित’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण करने पर राजी

US Elections: ट्रंप 20 जनवरी को बाइडन को ‘व्यवस्थित’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण करने पर राजी

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

वाशिंगटन, सात जनवरी (भाषा) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन (Joe Biden) को ‘‘व्यवस्थित’’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।

Advertisment

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के लिए बाइडन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस (Kamala Harris) की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किए जाने के लिए अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं, इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।’’

संसद में बाइडन(78) और हैरिस (59) की जीत की पुष्टि के बाद ट्रंप ने कहा कि इस निर्णय के साथ ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर शानदार पहले कार्यकाल का अंत हो गया है।’’

Advertisment

चुनाव में धांधली के बारे में अपने दावों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए यह हमारे संघर्ष की शुरुआत है।’’

बाइडन और हैरिस 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। कोविड-19 (Covid 19) महामारी के कारण सादे तरीके से समारोह का आयोजन होगा।

संसद के संयुक्त सत्र द्वारा बृहस्पतिवार तड़के औपचारिक रूप से बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी गयी। इससे पहले कैपिटल बिल्डिंग (Capitol Building) के भीतर ट्रंप समर्थकों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। हिंसा के कारण सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

Advertisment

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। बाइडन और हैरिस को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले थे।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

US Elections News US Elections US Breaking News Kamala Harris Joe Biden International News In Hindi International News Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें