Advertisment

दुर्ग में ट्रक ने चार को रौंदा: सीमेंट से भरे ट्रक ने एक महिला, बच्‍चा और पुरुष की ले ली जान; दो साल की बच्‍ची गंभीर

Crushed Four People in Durg: सीमेंट से भरे ट्रक ने एक महिला, बच्‍चा और पुरुष की ले ली जान; दो साल की बच्‍ची गंभीर

author-image
Sanjeet Kumar
Crushed Four People in Durg

Crushed Four People in Durg

Crushed Four People in Durg: छत्तीसगढ़ दुर्ग जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को रौंद दिया। ट्रक सीमेंट से भरा हुआ था। हादसे में एक महिला, एक बच्चा और एक पुरुष की घटना स्‍थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो साल की मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया है। यह दुर्घटना सीएम मेडिकल कॉलेज रोड मांडले ढाबा के पास हुई है। चारों लोग बाइक से घर लौट रहे थे।

Advertisment

दुर्ग (Crushed Four People in Durg) जिले के सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास हादसा हुआ। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्‍का जाम कर दिया। इस हादसे के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ट्रक के नीचे से लाश नहीं निकालने दे रहे लोग

सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत आरोपी ड्राइवर (Crushed Four People in Durg) पर बड़ी कार्रवाई की है। लोग लाश को ट्रक के नीचे से नहीं निकालने दिया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। जहां आक्रोशित लोगों को समझाइश दी जा रही है, लेकिन स्‍थानीय लोग इलाके से भारी वाहनों की अंधी रफ्तार व अन्‍य मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: CNG Price Hike: सीएनजी की कीमतों में होगी 4 से 6 रुपए की बढ़ोतरी! इस वजह से बढ़ सकते हैं दाम!

Advertisment

गृह प्रवेश कार्यक्रम से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार मृतक(Crushed Four People in Durg)  राजेश साहू उम्र 32 वर्ष, उसकी बहन ऋतु साहू उम्र 28 वर्ष और 12 साल की भांजी की हादसे में मौत हो गई है। इसके साथ ही 2 साल की भांजी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि ये सभी कचान्दूर में गृह प्रवेश से वापस घर लौट रहे थे। तभी आज सुबह करीब 6.30 बजे हादसे का शिकार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ मानसून फोरकास्‍ट: बस्‍तर संभाग में दो दिन बारिश, राजधानी में दोपहर बाद पड़ेगी बौछारें; जानें कैसा रहेगा मौसम

दुर्ग में ट्रक ने चार को रौंदा hindi news durg police durg news crushed four people in Durg chhattisgarh news CG news cement truck Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें