Advertisment

Tripura New President: राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का बनाया अध्यक्ष, जानें पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

author-image
Bansal News
Tripura New President: राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का बनाया अध्यक्ष, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। Tripura New President  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को राजीव भट्टाचार्य को पार्टी की त्रिपुरा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह अभी तक प्रदेश इकाई में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।भट्टाचार्य प्रदेश अध्यक्ष के रूप में माणिक साहा की जगह लेंगे।

Advertisment

माणिक साहा का लेगें स्थान

वर्ष 2020 में भाजपा ने साहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसी साल मई महीने में विप्लब देब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब से वह मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इन पदों पर हुई नियुक्ति

भट्टाचार्य को उनके सांगठनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वह प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष और महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री विप्लब देब का करीबी माना जाता है।

इन राज्यों में भी हुई नई नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए सौदान सिंह को मुख्य चुनाव प्रभारी और देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Advertisment

publive-image

समीर वी. कामत को रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और रक्षा अनुसंधान विकास संगठन के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्तमान सचिव जी. सतीश रेड्डी को रक्षा मंत्री का वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें