Advertisment

Tripura Elections 2023 Voting Live: दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान ! त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को वोट डालने की अपील की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। आपको बताते चलें कि, दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।

author-image
Bansal News
Tripura Elections 2023 Voting Live:  दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान ! त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को वोट डालने की अपील की

अगरतला। Tripura Assembly Elections 2023 त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) जी. किरणकुमार दिनकरराव ने यह जानकारी दी। आपको बताते चलें कि, दोपहर 3 बजे तक 69.96 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Advertisment

दोपहर 1 बजे तक 50.40 प्रतिशत मतदान 

आपको बताते चलें कि, आज दोपहर 1 बजे तक 50.40 प्रतिशत मतदान रहा है।

निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से अपने लिए वोट की अपील करने के ट्वीट के लिए नोटिस भेजा।

ImageImage

11 बजे इतना हुआ मतदान

आपको बताते चलें कि, आज मतदान की प्रक्रिया में सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ है जहां पर मतदान का प्रतिशत जारी है।

9 बजे तक इतना हुआ मतदान

बता दें कि, त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह 9 बजे तक 13.23% मतदान हुआ।

Advertisment

जल्द आरोपियों को जाएगा गिरफ्तार 

आपको बताते चलें कि, दक्षिण त्रिपुरा के 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा (CPI) समर्थक की पिटाई की खबर सामने आई है जहां पर  दक्षिण त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधिकारी समर्थक को अस्पताल ले गए हैं. शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानें निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी 

दिनकरराव ने बताया कि राज्य में कुल 28.13 लाख मतदाता 3,337 मतदान केंद्रों में मतदान करेंगे और 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती 30 मिनट में पूर्वोत्तर राज्य में कहीं किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और ना ही ईवीएम में गड़बड़ी की कोई खबर मिली।कुल 3,337 मतदान केंद्रों में से 1,100 केंद्रों को संवेदनशील और 28 को अति संवेदनशील के रूप में वर्गीकृत किया गया है। कम से कम 97 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला चुनाव कर्मी कर रही हैं। दिनकरराव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया गया है, ताकि राज्य के बाहर से कोई उपद्रवी तत्व आकर मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न नहीं कर सकें। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह छह बजे से राज्य में एहतियातन निषेधाज्ञा लागू की गई है।

Advertisment

जाने क्या की तैनाती

सीईओ ने कहा, ‘‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 31,000 मतदानकर्मी और केंद्रीय बलों के 25,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। इसके अलावा, कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस और राज्य पुलिस के 31,000 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।’’ उन्होंने मतदाताओं से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की और कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। दिनकरराव ने कहा, ‘‘शारीरिक रूप से विकलांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।’’ पूर्वोत्तर राज्य में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) गठबंधन सत्ता पर कब्जा बरकरार रखने की कोशिश में है।

Image

2 मार्च को होगी मतगणना

वहीं, वाम-कांग्रेस गठबंधन ने भी सत्ता छीनने की भरकस कोशिश की है। क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा स्वायत्त परिषद चुनावों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद विधानसभा के चुनाव मैदान में पहली बार उतरी है। भाजपा 55 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसकी सहयोगी आईपीएफटी ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि एक सीट पर दोस्ताना मुकाबला होगा। वाम मोर्चा 47 सीट पर चुनाव लड़ रहा है और इसकी गठबंधन सहयोगी कांग्रेस 13 सीट पर चुनाव लड़ रही है। तृणमूल कांग्रेस ने 28 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं और 58 निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं। मतगणना दो मार्च को होगी।

Advertisment
Tripura News tripura tripura election tripura elections Assembly Election 2023 assembly elections 2023 2023 assembly election election 2023 tripura assembly election 2023 tripura assembly elections tripura election 2023 tripura election 2023 date tripura assembly election Tripura Elections 2023 elections 2023 tripura election news tripura assembly election live updates tripura assembly elections 2023 tripura election live tripura election tmc
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें