/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Gwalior-News-1-2.webp)
हाइलाइट्स
आदिवासी महिलाओं ने कांग्रेस विधायक पर लगाए मारपीट के आरोप
महिलाओं का आरोप- बाल पकड़कर पीटा, गाली गलौज भी की
कांग्रेस विधायक ने कहा-PSO के साथ हुई थी झूमाझटकी
Gwalior News: ग्वालियर से आदिवासी महिलाओं से मारपीट करने का मामला सामने आया है, कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर पर कुछ आदिवासी महिलाओं ने मारपीट का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि सोमवार 29 जुलाई को महिलाओं ने SP ऑफिस में शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्हें बाल पकड़कर पीटा गया। शिकायत के बाद विधायक और उनके साथियों पर FIR दर्ज कर ली गई है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818134927264657455
विधायक पर मारपीट का आरोप
जिन आदिवासी महिलाओं ने कांग्रेस विधायक पर आरोप लगाए हैं, वे महाराजपुरा के मउ पहाड़ी की रहने वाली हैं। सोमवार 29 जुलाई को वे बिजली से जुड़ी समस्या लेकर कांग्रेस विधायक के पास पहुंची थीं।
उनका आरोप है कि विधायक (Gwalior News) ने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की है। वहीं विधायक का कहना है कि महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। उल्टा महिलाओं ने PSO की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की और झूमाझटकी भी की है।
एडिशनल SP शियाज केएम के मुताबिक, महिलाओं की बात सुनी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1818144552374395184
महिलाओं का कहना- विधायक ने नहीं सुनी समस्या
मऊ पहाड़ी पर रहने वाले लोग लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थायी बिजली कनेक्शन की मांग को लेकर आदिवासी महिलाएं विधायक के घर पहुंची थीं।
महिलाओं का आरोप है कि विधायक ने उनकी समस्या नहीं सुनी, बल्कि उल्टा उनको पीटा और दरवाजे से वापस लौटा दिया। महिलाओं ने गाली-गलौज और बाल पकड़कर घसीटने के भी आरोप लगाएं है।
मामले में विधायक ने दिया ये जवाब
विधायक साहब सिंह गुर्जर के मुताबिक, कुछ महिलाएं बिजली की समस्या को लेकर मेरे निवास पर आईं थीं। उनकी समस्या को लेकर मैंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर से भी बात की और उन्हें पत्र भी लिखा था। लेकिन, महिलाएं हंगामा करने लगी थीं।
जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने PSO योगेंद्र सिंह के साथ झूमाझटकी की। इतना ही नहीं उनकी सर्विस पिस्टल छीनने की भी कोशिश की, जिसकी शिकायत PSO ने पुलिस (Gwalior News) में की है।
ये खबर भी पढ़ें: Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की बैठक आज, बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें