Advertisment

Tribal Pride Day : स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 15 नवंबर को मनेगा गौरव दिवस ! जानें क्या है पूरी खबर

author-image
Bansal News
Tribal Pride Day :  स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 15 नवंबर को मनेगा गौरव दिवस ! जानें क्या है पूरी खबर

नई दिल्ली।  Tribal Pride Day  केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देश भर में स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों में वीर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाएगा। मंत्रालय के बयान में यह जानकारी दी गई है।

Advertisment

बयान के अनुसार, जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्रीय विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों, अन्य उच्च शिक्षण संस्थान, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), केंद्रीय विद्यालय समिति (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) और कौशल विकास संस्थानों के सहयोग से 'जनजातीय गौरव दिवस' मनाया जायेगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के राष्ट्रीय समारोह में देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में 'स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

इन समारोहों के दौरान, भगवान बिरसा मुंडा और अन्य वीर जनजातीय नायकों के योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने संयुक्त पत्र में कहा कि सभी विश्वविद्यालयों और उनके संबद्ध कॉलेजों/संस्थानों से अनुरोध है कि वे अपने शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को जनजातीय गौरव दिवस पर गतिविधियां आयोजित करने एवं उसमें हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित करें। पिछले साल, सरकार ने वीर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती है, जिन्हें देश भर के जनजातीय समुदाय भगवान के रूप में सम्मान देते हैं।

world tribal pride day august 9 tribals tribal trails tribal pride day pm modi tribal pride day in bhopal tribal pride day bhopal Tribal Pride Day tribal pride 2013 tribal pride Tribal museum tribal life tribal house tribal food tribal culture music and video tribal art tribal pride day pride pm modi in tribal pride day november 15 tribal pride day modi on tribal pride day house tribal host of tribal pride day gay pride all tribal song
Advertisment
चैनल से जुड़ें