Advertisment

Tribal Leader Arjun Rathwa: कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस नेता अर्जुन राठवा, जाने आप को लेकर क्या बोले

आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और आदिवासी नेता अर्जुन राठवा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

author-image
Bansal News
Tribal Leader Arjun Rathwa: कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस नेता अर्जुन राठवा, जाने आप को लेकर क्या बोले

अहमदाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) की गुजरात इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और आदिवासी नेता अर्जुन राठवा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी में उनका स्वागत किया। राठवा ने पिछले सप्ताह आप से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment

वह लगभग एक दशक तक आप के साथ रहे और लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ा।

आप से इस्तीफा के बाद कही बात

आप से इस्तीफा देते हुए उन्होंने कहा था कि स्थानीय नेताओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा रहा है। राठवा ने मंगलवार को कहा कि वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उसमें शामिल हुए हैं ताकि 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला किया जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं 2013 से आप के साथ था क्योंकि न्याय, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए लड़ना चाहता था। मैं गुजरात के लोगों के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहता था और लोगों को विभाजित करने वाली ताकतों का मैंने मुकाबला किया। मैंने कभी सत्ता की इच्छा नहीं की।’’

भारी जनादेश के बाद सत्ता रखी बरकरार

राठवा का कहना था कि आप और कांग्रेस की चुनौती के बावजूद भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों में भारी जनादेश के साथ गुजरात में सत्ता बरकरार रखी। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मैं आप में रहूं या कांग्रेस में, मेरा एकमात्र उद्देश्य भाजपा से लड़ना है। देश में (2024 में) जो बदलाव होने जा रहा है, वह गुजरात में भी होगा।

Advertisment

इसी उद्देश्य से मैं कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।’’ कांग्रेस और आप दोनों ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक हैं। उधर, मंगलवार को ही ‘विश्व हिंदुस्तानी संगठन पार्टी’ (वीएचएसपी) के अध्यक्ष आदित्य रावल ने अहमदाबाद में कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संगठन का कांग्रेस में विलय कर दिया।

रावल ने किया दावा

रावल ने दावा किया कि वीएचएसपी के लगभग 8 लाख सदस्य हैं और उन्होंने 2024 के आम चुनावों में अपनी जीत के लिए कांग्रेस के साथ विलय करने का फैसला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग विभिन्न मुद्दों और महंगाई के कारण भाजपा से निराश हैं, जिसे सत्तारूढ़ दल नियंत्रित करने में असमर्थ है।

रावल ने कहा, ‘‘हम भाजपा को हराने के एकमात्र लक्ष्य के साथ काम करेंगे।’’ गोहिल ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए काम करती है। उन्होंने दावा किया, ‘‘भ्रष्टाचार और अहंकार के बीच लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि कुछ ही लोग समृद्ध हो रहे हैं।’’

Advertisment
Tribal leader gujrat news Congress Arjun Rathwa AAP
Advertisment
चैनल से जुड़ें