Advertisment

एक आदिवासी गौंड राजा रह चुका है मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, महज 13 दिन रहा CM

एक आदिवासी गौंड राजा रह चुका है मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, महज 13 दिन रहा CM Tribal Gond king Nareshchandra Singh has been the Chief Minister of Madhya Pradesh vkj

author-image
Bansal News
एक आदिवासी गौंड राजा रह चुका है मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री, महज 13 दिन रहा CM

Nareshchandra Singh Tribal CM of MP : मध्यप्रदेश में अबतक 33 मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुखिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री एक आदिवासी गौंड राजा (Nareshchandra Singh Tribal CM of MP) भी रह चुका है। लेकिन वह महज 13 दिन तक ही कुर्सी पर टिका रहा। हम बात कर रहे है नरेशचंद्र सिंह जी (Nareshchandra Singh Tribal CM of MP) की। जो मध्यप्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री रहे है। नरेशचंद्र 13 मार्च 1969 से 25 मार्च 1969 तक ही प्रदेश के सीएम रहे।

Advertisment

अर्जुन सिंह द्वारा लिखी गई अपनी आत्मकथा के अनुसार मार्च 1969 की एक रात को राज्य के मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह अचानक पहुंच गए। गोविंद नारायाण सिंह ने उनसे कहा की वह इस सरकार से तंग आ गए है। वह इस्तीफा देकर कांग्रेस में वापस आना चाहते है। आत्मकथा के अनुसार गोविंद नारायाण सिंह ने उन्हें एक बंद लिफाफे में कांग्रेस अध्यक्ष एस. निजलिंगप्पा के नाम संबोधित पत्र दिया। इसके बाद वह उस पत्र को लेकर बैंगलोर गए इसके बाद कुछ दिनों बाद उन्हें कांग्रेस में ले लिया गया।

क्यों दिया गोविंद नायायाण ने दिया इस्तीफा

दरअसल, जब गोविंद नारायाण सिंह की सरकार थी उस समय द्वारका प्रसाद मिश्र ने राजमाता सिंधिया और गोविंद नारायण की संविद सरकार के खिलाफ जबलपुर से भोपाल तक पदयात्रा की थी। इस दौरान उनकी पदयात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थें। जनता ने भी इस यात्रा का दिल से स्वागत किया था। कुल मिलाकर जनसंघ गोविंद सिंह की सरकार का कट्टर विरोध बन गया था। इसी को लेकर मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह तंग आ चुके थे इसलिए उन्होंने 10 मार्च 1969 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वही गोविंद नारायण सिंह को कांग्रेस में वापस आने के बाद उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था। लेकिन वह यहां भी नहीं टिक सके, क्योंकि उन पर राजभवन के खर्चों को लेकर अनेक आरोप लगे ऐसे में उन्होंने राज्यपाल पद से भी इस्तीफा दे दिया।

नरेशचंद्र बने पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

गोविंद नारायण के इस्तीफे के बाद राजा नरेशचंद्र (Nareshchandra Singh Tribal CM of MP) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। नरेशचंद्र मध्यप्रदेश की राजनीति के इतिहास में पहले आदिवासी सीएम बने थे। मार्च 1969 में राजा नरेशचंद्र सिंह (Nareshchandra Singh Tribal CM of MP) ने 13 दिनों तक प्रदेश का नेतृत्व किया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के साथ कई विधायक कांग्रेस में चले गए। नरेशचंद्र सारंगढ़ रियासत के गौंड राजा थे। बताया जाता है कि इंदिरा गांधी के कहने पर नरेश चंद सिंह (Nareshchandra Singh Tribal CM of MP) ने अपनी बेटी पुष्पा को रायगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़वाया था।

Advertisment

अबतक ये रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री

1.पंडित रविशंकर शुक्ल01/11/1956 से 31/12/1956भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2.भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई01/01/1957 से 30/01/1957भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3.डॉ. कैलाशनाथ काटजू31/01/1957 से 14/04/1957भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4.कैलाशनाथ काटजू15/04/1957 से 11/03/1962भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5.भगवंतराव अन्नाभाऊ मंडलोई12/03/1962 से 29/09/1963भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6.पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र30/09/1963 से 08/03/1967भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7.पंडित द्वारिका प्रसाद मिश्र09/03/1967 से 29/07/1967भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8.गोविंद नारायण सिंह30/07/1967 से 12/03/1969भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
9.राजा नरेशचंद्र सिंह13/03/1969 से 25/03/1969भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10.श्यामाचरण शुक्ल26/03/1969 से 28/01/1972भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11.प्रकाश चंद्र सेठी29/01/1972 से 22/03/1972भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
12.प्रकाश चंद्र सेठी23/03/1972 से 22/12/1975भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
13.श्यामाचरण शुक्ल23/12/1975 से 29/04/1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
राष्ट्रपति शासन30/04/1977 से 25/06/1977
14.कैलाशचंद्र जोशी26/06/1977 से 17/01/1978जनता पार्टी
15.वीरेंद्र कुमार सखलेचा18/01/1978 से 19/01/1980जनता पार्टी
16.सुंदरलाल पटवा20/01/1980 से 17/02/1980जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन18/02/1980 से 08/06/1980
17.अर्जुन सिंह09/06/1980 से 10/03/1985भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18.अर्जुन सिंह11/03/1985 से 12/03/1985भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19.मोतीलाल वोरा13/03/1985 से 13/02/1988भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
20.अर्जुन सिंह14/02/1988 से 24/01/1989भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
21.मोतीलाल वोरा25/01/1989 से 08/12/1989भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22.श्यामाचरण शुक्ल09/12/1989 से 04/03/1990भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
23.सुंदरलाल पटवा05/03/1990 से 15/12/1992भारतीय जनता पार्टी
राष्ट्रपति शासन16/12/1992 से 06/12/1993
24.दिग्विजय सिंह07/12/1993 से 01/12/1998भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
25.दिग्विजय सिंह01/12/1998 से 08/12/2003भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
26.उमा भारती08/12/2003 से 23/08/2004भारतीय जनता पार्टी
27.बाबूलाल गौर23/08/2004 से 29/11/2005भारतीय जनता पार्टी
28.शिवराज सिंह चौहान29/11/2005 से 12/12/2008भारतीय जनता पार्टी
29.शिवराज सिंह चौहान12/12/2008 से 13/12/2013भारतीय जनता पार्टी
30.शिवराज सिंह चौहान14/12/2013 से 16/12/2018भारतीय जनता पार्टी
31.कमलनाथ17/12/2018 से 22/03/2020भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
33.शिवराज सिंह चौहान23/03/2020 से पदस्थभारतीय जनता पार्टी

मध्यप्रदेश में लगा तीन वार राष्ट्रपति शासन

30/04/1977 से 25/06/1977

18/02/1980 से 08/06/1980

16/12/1992 से 06/12/1993

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें